डायेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । रोहित शेट्टी एक्शन फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए तक कमाती है। रोहित शेट्टी की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंबा' थी। रोहित शेट्टी इससे पहले 'सिंघम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'गोलमाल सीरीज' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं।
इसके अलावा रोहित शेट्टी कई रियलिटी शो के जज भी रहे । इसमें 'कॉमेडी सर्कस' और 'खतरों के खिलाड़ी' शामिल है । रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था । रोहित शेट्टी के पिता एम बी शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन कोरियोग्राफर, स्टंटमैन और एक्टर थे ।
वहीं उनकी मां मधु फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं । रोहित शेट्टी के दो भाई उदय शेट्टी और ह्रदय शेट्टी भी हैं । इसके अलावा उनकी 4 बहनें हैं । रोहित ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से की थी । बचपन से ही रोहित शेट्टी को पढ़ाई से ज्यादा फिल्मों में इंट्रेस्ट था ।
जब रोहित शेट्टी 14 साल के थे, तब उन्होंने डायरेक्टर बनने का फैसला कर लिया था । 17 साल की उम्र में रोहित ने डायरेक्टर कुकु कोहली के साथ अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया । इसके बाद वो 13 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करते रहे ।
एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने बताया था, ''मेरी पहली कमाई 35 रुपये थी । घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए कॉलेज छोड़ पड़ा और काम करना शुरू कर दिया ।' रोहित ने बताया था कि उन्होंने एक्ट्रेस तब्बू की साड़ियों में प्रेस तक किया है । साल 2003 में रोहित ने अपनी फिल्म डायरेक्ट करने के बारे में सोचा ।