फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocket Boys 2 teaser shows historic Pokhran nuclear test and Indira Gandhi in the popular SonyLiv series

Rocket Boys 2: रिलीज हुआ 'रॉकेट बॉयज' के दूसरे सीजन का टीजर, पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट पर केंद्रित होगी सीरीज

Mon, 15 Aug 2022 03:00 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 15 Aug 2022 03:00 PM IST
सार

रॉकेट बॉयज 2 टीजर: जिम सर्भ और इश्वाक सिंह, लोकप्रिय सीरीज 'रॉकेट बॉयज' के दूसरे सीजन में डॉ होमी जे भाभा और डॉ विक्रम साराभाई के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

विज्ञापन
Rocket Boys 2 teaser shows historic Pokhran nuclear test and Indira Gandhi in the popular SonyLiv series
रॉकेट बॉयज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पॉपुलर वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' के मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के अवसर पर दूसरे सीजन का टीजर रिलीज कर दिया है। इस सीरीज में जहां जिम सर्भ, प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ होमी जे भाभा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, इश्वाक सिंह, डॉ विक्रम साराभाई के रूप में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सीरीज के पहले सीजन का प्रीमियर फरवरी में SonyLiv पर हुआ था, जबकि सीजन 2 के इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

45-सेकंड के टीजर में 1974 में पोखरण में हुए ऐतिहासिक परमाणु परीक्षण की एक झलक दिखाई जाती है। टीजर की शुरुआत परीक्षण की तारीख 18 मई 1974 और जगह 'पोखरण' से होती है। फिर रेगिस्तान का दृश्य दिखाया जाता है, जहां रेत में गाड़ी का पहिया धंसा हुआ है। आचानक से बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज आती है कि “भारत को कोई खतरा नहीं होगा। अब और नहीं। हम आवश्यक कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।" इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर लिखा आता है, "इस दिन के बाद, किसी ने भी भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की हिम्मत नहीं की।" इसके बाद जिम सर्भ और इश्वाक को डॉ भाभा और डॉ साराभाई के रूप में दिखाया जाता है। इसके साथ ही तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांध और युवा एपीजे अब्दुल कलाम की झलक देखने को मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीजर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए, SonyLiv ने लिखा, "जैसा कि देश अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है, SonyLIV ने रॉकेट बॉयज़ के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीज़न के लिए टीजर का अनावरण किया।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SonyLIV (@sonylivindia)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed