दिल्ली में प्रदूषण की वजह से सांस लेना मुश्किल हो गया है। इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। वहीं सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली में प्रदूषण को लेकर कई मजेदार मीम्स और वीडियो देखने को मिले हैं। अब ऋषि कपूर ने भी अपने ट्विटर पर ऐसा ही कुछ शेयर किया है।
2 of 5
rishi kapoor
- फोटो : अमर उजाला
ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में एक मीम शेयर किया। जिस पर लिखा था- 'सांस फूलना, घबराहट, नम आंखें.. या तो आप प्यार में हैं या दिल्ली में' इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बिल्कुल सच।'
3 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
ऋषि कपूर इसी साल सितंबर में न्यूयॉर्क से वापस भारत लौटे हैं। पिछले 11 महीने से वो न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'झूठा कही का' थी। यह फिल्म इसी साल 19 जुलाई को रिलीज हुई थी जिसमें सनी सिंह और जिमी शेरगिल की मुख्य भूमिका थी।
4 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Social Media
ऋषि कपूर से पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी प्रदूषण को लेकर पोस्ट लिखा। प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर चेहरे पर मास्क और आंखों पर चश्मा लगाए हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
5 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'द व्हाइट टाइगर के शूट के दिन। इस शहर में फिलहाल शूटिंग करना बहुत मुश्किल हो रहा है, मुझे समझ नहीं आता कि लोग इन हालातों में यहां रह कैसे रहे हैं। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें। सभी लोग अपना ध्यान रखें।'
बेटे अरहान के साथ मलाइका अरोड़ा ने शेयर की फोटो, सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट