ऋषि कपूर इन दिनों अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हैं। हाल ही में ऐसी खबर आई कि वो इस महीने के आखिर तक भारत लौट सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषि कपूर का इलाज अभी भी चल रहा है। ऐसे में उनके देश लौटने में वक्त लगेगा। इन सबके बीच ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को भी ऋषि कपूर खूब खरी खोटी सुना देते हैं। ऐसे में बात जब सेना के जवानों की हो तो वो पाकिस्तान को भी सुनाने में पीछे नहीं रहे। पुलवामा हमले के बाद ऋषि कपूर ने पाकिस्तान को सलाह दी है।
ऋषि कपूर ने ट्वीट किया कि 'मैं अरुण जेटली से सहमत हूं। अगर पाकिस्तान पूरी तरह से आतंकवाद को खत्म करना चाहता है तो उसे भारत के साथ हाथ मिलाना ही होगा। हमारे और आपके पास हमारे नागरिकों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। अगर इमरान ऐसा नहीं कर सकते तो पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को ये करना चाहिए। सोचिए।'
4 of 5
aamir khan and rishi kapoor
- फोटो : instagram
न्यूयॉर्क से ऋषि कपूर की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। चाहे न्यू ईयर का मौका हो या फैमिली में किसी का बर्थडे, नीतू कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आमिर खान, ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे थे। अभी तक ऋषि कपूर से मिलने प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, अनुपम खेर, शाहरुख खान और गौरी खान ने मुलाकात की है।
इससे पहले बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा- 'मेरा इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। भगवान की कृपा से मैं जल्दी लौटूंगा। यह एक लंबी और धीमी प्रक्रिया है। इसके लिए सब्र रखना पड़ेगा लेकिन मैं इसमें माहिर नहीं हूं। इस वक्त फिल्मों के बारे में बिल्कुल भी सोच नहीं रहा हूं। बस आराम कर रहा हूं और अपने आपको रिफ्रेश करना चाहता हूं।'