ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। दोनों काफी लंबे रिलेशनशिप के बाद एक रिश्ते में बंधने में जा रहे हैं। हालांकि ऋचा और अली पिछले दो साल से शादी करना चाह रहे थे, लेकिन कोरोना की वजह से ऐसा हो नहीं पाया। लेकिन अब आखिरकार वो दिन आ ही गया जब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बिग फैट वेडिंग की हर तैयारी खास है, और दोनों की शादी संबंधित रस्में भी शुरु हो गई हैं।
2 of 4
ऋचा चड्ढा, अली फजल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड का यह कपल बुधवार को मुंबई से दिल्ली अपनी शादी के लिए पहुंचा था। दोनों की शादी का पूरा समारोह दिल्ली में आयोजित होगा। शादी की तैयारियों के बीच कपल की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दोनों बेहद ही रोमांटिक अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में ऋचा और अली फजल बेहद प्यारे लग रहे हैं और अब दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया है।
Ali Fazal-Richa Chadha Wedding: ऋचा चड्ढा की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, हाथों पर बनवाई खास डिजाइन
3 of 4
ऋचा चड्ढा, अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये तस्वीर इनके प्यार की एक गवाही हैं। अली फजल जहां अबू जानी और संदीप खोसला के जोड़े में तो वहीं ऋचा चड्ढा राहुल मिश्रा के कस्टम मेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि कल यानि गुरुवार को ऋचा चड्ढा की मेहंदी सेरेमनी थी। इस दौरान अभिनेत्री अली फजल के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचाए नजर आई थीं। ऋचा चड्ढा और अली फजल ने ढाई साल पहले इस बात की घोषणा की थी कि वह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब यह कपल अपने दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मना रहा है।
4 of 4
अली फजल, ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा और अली फजल की शादी 4 अक्टूबर को होगी। ये जोड़ा शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन भी रखेगा। एक रिसेप्शन मुंबई और दूसरा दिल्ली में होगा। ऋचा और अली फजल की शादी का कार्ड भी काफी इंट्रेस्टिंग है। बता दें कि इस शादी में मेहमानों को फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत भी दे दी गई है। हालांकि, यह शर्त रखी गई है कि कोई भी शादी की तस्वीरें क्लिक नहीं करेगा।