{"_id":"6364b5763f55d87d463aa153","slug":"rekha-showered-love-for-sridevi-daughter-janhvi-kapoor-at-mili-screening-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: 'मिली' की स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर को एक टक देखती रहीं रेखा, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: 'मिली' की स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर को एक टक देखती रहीं रेखा, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Janhvi Kapoor, Rekha
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' रिलीज हो गई है, जिसमें जान्हवी मौत से दो-दो हाथ करती नजर आईं। बीती रात इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान रेखा ने खींचा। रेखा बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री हैं, जो फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन इवेंट्स में नजर आती रहती हैं। हालांकि, रेखा फिल्मों की स्क्रीनिंग में भी नहीं दिखती हैं लेकिन वह बीती रात जान्हवी कपूर की फिल्म देखने पहुंचीं। यहां पर रेखा को देखकर जान्हवी काफी इमोशनल हो गईं।
2 of 4
रेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम
रेखा और जान्हवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बेहद प्यार से मिलते नजर आ रहे हैं और रेखा, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी पर ढेर सारा प्यार लुटाती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा को देखते ही सभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस मौके पर जान्हवी कपूर और बोनी कपूर खुद रेखा को बाहर लेने आते हैं। जान्हवी रेखा को देखते ही थोड़ा इमोशनल हो जाती हैं और दूसरी तरफ रेखा भी उन्हें प्यार से निहारने लगती हैं। फिर दोनों गलते मिलते हैं।
3 of 4
Janhvi Kapoor, Rekha
- फोटो : सोशल मीडिया
कैमरे के सामने रेखा जान्हवी को प्यार से पुचकारती हैं और उनसे बातें करती हैं। इस बीच जान्हवी भी रेखा की तारीफ करती हैं। दोनों की बॉन्डिंग बिल्कुल एक मां-बेटी वाली लग रही थीं। जान्हवी के लुक की बात करें तो वह गोल्डन शॉर्ट कुर्ती और प्याजो में थीं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। वहीं, रेखा कांचीपुरम सिल्क साड़ी में काफी खूबसूरत लगीं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फिल्म 'मिली' का बात करें तो यह मलयालम फिल्म 'हेलेन' का हिंदी रीमेक है, जिसे माथुकुट्टी जेवियर द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर है। फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है लेकिन 'मिली' की टक्कर कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म डबल 'एक्सेल टीशर्ट' से होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।