अभिनेता विक्की कौशल इस वक्त अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की यह फिल्म एक दिसंबर यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, कल रात मुंबई में इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए। इस इवेंट से अभिनेत्री रेखा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री 'सैम बहादुर' के पोस्टर को देख सलाम करते नजर आ रही हैं।
2 of 5
अभिनेत्री रेखा
- फोटो : social media
सैम बहादुर की स्पेशल स्क्रीनिंग में अभिनेत्री रेखा भी शामिल हुईं। इवेंट में पैपराजी को पोज देते हुए रेखा को सैम बहादुर के पोस्टर को सलाम करते हुए देखा गया। अभिनेत्री की सलाम करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। विक्की कौशल के प्रीमियम इवेंट में रेखा ब्लैक साड़ी पहने पहुंचीं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
3 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : social media
इस इवेंट में कटरीना कैफ और विक्की कौशल रेड कार्पेट पर हाथों में हाथ डाले चलते नजर आए। स्क्रीनिंग में कटरीना शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में पहुंचीं, वहीं विक्की कौशल भी ऑल-ब्लैक आउटफिट पहने नजर आए। इस अवसर पर विक्की को सनी कौशल को गले लगाते और अपने माता-पिता सैम कौशल और वीना कौशल का आशीर्वाद लेते भी देखा गया।
4 of 5
सैम बहादुर स्क्रीनिंग
- फोटो : social media
सैम बहादुर की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा, विद्या बालन, शहनाज गिल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे, अभिषेक बच्चन, अगस्त्य नंदा, करण जौहर और आदित्य रॉय कपूर सहित कई सितारे शामिल हुए। विक्की की पत्नी और अभिनेत्री कटरीना कैफ, उनके माता-पिता, विक्की कौशल के भाई सनी कौशल भी प्रीमियर इवेंट में शामिल रहे।
5 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा में विक्की ने भारत के पहले फील्ड मार्शल की मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख, नीरज काबी, एडवर्ड, गोविंद नामदेव और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। सैम बहादुर का टकराव रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से होने वाला है।