रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रेखा ने फिल्मी दुनिया में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ और बयानों की वजह से कई बार चर्चाओं में रह चुकी हैं। वह लंबे समय से फिल्मी पर्दें पर नजर नहीं आई हैं लेकिन इसके बाद भी रेखा से जुड़े किस्से हमेशा फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। एक्ट्रेस की शादी, लवलाइफ से लेकर मांग में लाल सिंदूर के बारे में लोग बात करना नहीं भूलते हैं। लेकिन एक बार रेखा ने शारीरिक संबंध पर हैरान करने वाला बयान दे दिया था, जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए।
किस्सा: जब रेखा ने मर्द और शारीरिक संबंध पर कह डाली ये बात, बयान से मच गई थी सनसनी
इस किताब के मुताबिक, एक बार रेखा ने एक फिल्म जर्नलिस्ट से कहा था कि अगर आपको किसी मर्द के नजदीक जाना है तो सिर्फ सेक्स के जरिए ही जा सकते हैं। आप किसी मर्द के बेहद करीब तब तक नहीं जा सकते अगर आपने उसके साथ सेक्स नहीं किया हो तो। रेखा के इस बयान ने उन दिनों बवाल मचा दिया था। हर कोई उनकी बात करता हुआ नजर आया था।
हालांकि, इसके अलावा भी रेखा ने सेक्स पर कई बयान दिए हैं। एक बार रेखा ने अपने बयान में शादी से पहले सेक्स पर सहमति जताई थी। इतना ही नहीं, ऐसी सोच ना रखने वाले लोगों को पाखंडी बताया था। रेखा ने कहा था कि शादी से पहले अगर सेक्स होता है तो ये नेचुरल है और जो लोग ऐसा कहते हैं कि लड़कियों को अपनी सुहागरात से पहले सेक्स नहीं करना चाहिए तो वो बकवास करते हैं क्योंकि वे खुद पाखंडी हैं।
रेखा का करियर काफी हिट रहा है लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी मुश्किलों भरी रही हैं। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में काफी बुरे दिन देखे हैं। इतना ही नहीं, उनके बयानों का असर भी उनकी जिंदगी पर पड़ा है और ये बात उनकी बायोग्राफी में बताई गई है। किताब के अनुसार, इन बयानों की वजह से ही विनोद मेहरा की मां ने रेखा को अपनाने से इनकार कर दिया था। विनोद मेहरा की मां ने रेखा को बहू के रूप में अपनाने से मना कर दिया था।
रेखा ने साल 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी रचाई थी। वह शुरुआती दिनों में अपनी शादी से बेहद खुश थीं लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। शादी के कुछ महीने बाद ही मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुकेश ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया था।