कॉमिक किरदारों में रज्जाक खान का जवाब नहीं था। उनकी अदाकारी देखते ही ऑडिएंस हंस हंस कर लोट पोट हो जाया करती थी। रज्जाक की मौत से बॉलीवुड ने एक शानदार और जानदार कॉमिक अभिनेता खो दिया है।
मरने के बाद भी ताउम्र आपको हंसाते रहेंगे रज्जाक
रज्जाक खान बादशाह, मोहरा, राजा हिंदुस्तानी, अंखियों से गोली मारे, हैलो ब्रदर और हेरा-फेरी जैसे कई बेहतरीन फिल्मों में कॉमेडी का जादू बिखर चुके थे।
मरने के बाद भी ताउम्र आपको हंसाते रहेंगे रज्जाक
1993 में उन्होंने अनिल कपूर अभिनीत रूप की रानी चोरों का राजा से कॉमेडियन के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह 90 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे।
मरने के बाद भी ताउम्र आपको हंसाते रहेंगे रज्जाक
1999 में अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म बादशाह में उन्होंने मानिकचंद का किरदार निभाया था जो लोगों में बहुत मशहूर हुआ।
मरने के बाद भी ताउम्र आपको हंसाते रहेंगे रज्जाक
वह आखिरी बार 2014 में अजय देवगन के साथ फिल्म ऐक्शन जैक्शन में जेवियर के किरदार में नजर आए थे।