पहले जमाने में महिलाओं का पति से तलाक लेना अच्छा नहीं माना जाता था लेकिन जैसे-जैसे वक्त आगे बढ़ा लोग भी इस सोच से बाहर निकले। आज देश भर में कई ऐसी महिलाएं हैं जो अपनी शादी में खुश ना होने की वजह से पति से तलाक लेकर अपने हिसाब से अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। ऐसे ही फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां भी हैं। इसी लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का नाम भी शामिल है। रश्मि पहले भी कई बार अपनी शादी और तलाक के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। तो वहीं अब एक बार फिर से अभिनेत्री ने अपने पूर्व पति नंदिश संधू से तलाक लेने के बारे में कुछ बातें बताई हैं।
2 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : instagram
हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने अपनी शादी और नंदिश संधू से तलाक लेने के बाद की जिंदगी को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं जब उस प्रक्रिया में थी, तो वह पल मेरे लिए बहुत तनावपूर्ण था। मैं इससे निपट नहीं पा रही थी। इसलिए मैं खुद को ऐसा बना रही थी, जो वाकई में मैं नहीं थी।’
3 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : Social Media
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, 'जब दो लोगों का तलाक होता है, तो ये उन दोनों का फैसला होता है। लेकिन मेरे साथ उल्टा था। उस वक्त हर कोई मुझ पर ही शक कर रहा था। समाज आपको जज करता है, लेकिन एक कपल के तौर पर नहीं। वो ये नहीं समझते हैं कि ये दो लोगों के बीच का मामला था, जिसके लिए दोनों जिम्मेदार थे। इसके पीछे एक कारण था। हम दोनों अलग हो गए। मेरे पार्टनर ने मूव ऑन कर लिया है और मैं अच्छा कर रही हूं।'
4 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मि आगे कहती हैं कि, 'मैं अंदर से एकदम शॉक में थी। यहां तक कि मैं डिप्रेशन का शिकार भी हो गई थी, लेकिन किसी ने ना मुझे समझा और न मेरी केयर की। कोई भी मेरे मामले में मेरा साथ देने वाला नहीं था। मेरा बचपन परेशानी भरा था, लेकिन शुक्र है कि मेरी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी थी। मेरी निजी जिंदगी में गड़बड़ थी, लेकिन मुझे फिर एहसास हुआ कि मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं।'
5 of 5
रश्मि देसाई और नंदीश संधू
- फोटो : फाइल
बता दें कि 'बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं रश्मि देसाई ने साल 2011 में टीवी एक्टर नंदीश सिंह संधू के साथ लव मैरिज शादी की थी। नंदीश और रश्मि की मुलाकात सीरियल ‘उतरन’ के सेट पर हुई थी। इसी सीरियल के शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी रचाई थी। लेकिन ये शादी ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाई। दोनों शादी के महज 4 साल बाद तलाक लेकर एक-दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए थे।