फिल्म
'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी
बायोपिक में बेहतरीन एक्टिंग करने के बाद अब रणवीर सिंह एक और बायोपिक में काम करते नजर आएंगे। यह बायोपिक निर्देशक और निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रॉडक्शन के बैनर तले बनाई जाएगी। अगली स्लाइड में जानें रणवीर सिंह किसकी बायोपिक में आएंगे नजर...
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण जौहर भारतीय दार्शनिक 'ओशो' आचार्य रजनीश की बायॉपिक बनाने का फैसला किया है। जिसके लिए उन्होंने रणवीर सिंह को कास्ट करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
खबरों की मानें तो ओशो की बायॉपिक को बड़े बजट में बनाया जाएगा। इस फिल्म को लेकर करण जौहर बताया कि इस बायॉपिक को हिंदी सहित कई और भाषाओं में बना कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा। ओशो को मानने वाले कई बॉलीवुड स्टार भी हैं।
बात करें ओशो की तो ओशो ने अपने पूरे जीवन में बोल्ड शब्दों में रूढ़िवादी धर्मों की आलोचना की, जिसके कारण वह हमेशा से विवादों में रहे। ओशो एक भारतीय विचारक थे। अपने जीवनकाल के दौरान उन्हें विवादास्पद रहस्यदर्शी गुरु और आध्यात्मिक शिक्षक के रूप में देखा गया। उन्होंने मानव कामुकता के प्रति खुले रवैया की वकालत की थी।