अपने स्टाइल सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाले रणवीर सिंह जब भी अपने फैंस से मिलते हैं पूरी एनर्जी के साथ मिलते हैं। बीते दिनों दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान बड़े सितारों सहित कई फैंस भी रणवीर-दीपिका से मिलने पहुंचे, जिन्हें देखकर रणवीर ने कुछ यूं रिएक्शन दिया।
फैन ने रणवीर सिंह के लिए किया ऐसा काम, देखकर अभिनेता ने यूं दिया रिएक्शन
रणवीर इस इवेंट में पहुंचते हैं तभी अपने फैंस को देखकर वो गदगद हो जाते हैं। फैन ने उनके नाम का गैटू गुदवाया हुआ था। उसके शोल्डर पर रणवीर के नाम का टैटू लिखा होता है। अपने फैन को देखते ही रणवीर ने उसे गले लगा लिया और फोटोग्राफर्स को शोल्डर पर लिखा टैटू दिखाने लगते हैं।
रणवीर के लुक की बात करें तो इस दौरान वो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। अभिनेता ने ब्लू सूट कैरी किया। साथ ही अलग हेयर स्टाइल और मूंछें रखी थीं। उन्होंने चश्मा भी लगाया था जो रणवीर के लुक को कम्प्लीट कर रहा था। माना जा रहा है ये लुक उनकी किसी फिल्म का है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
रणवीर की आने वाली फिल्म '83' की बात करें तो बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' की अभी से काफी चर्चा है। इसे इस साल की खेल की सबसे बड़ी मानी जा रही है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि 1983 के विश्व कप में भारत ने किस तरह से विजय पाई। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की मुख्य भूमिका में हैं।
रणवीर सिंह जहां कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं तो वहीं ताहिर राज भसीन, सुनील गावस्कर के रूप में दिखाई देंगे। इसके अलावा साकिब सलीम और चिराग पाटिल भी फिल्म में हैं। खास बात ये है कि दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आएंगी। फिल्म में वो कपिल देव की पत्नी रोमी के किरदार में हैं।
सलमान की नई फिल्म के एलान के साथ ही अक्षय कुमार ने उड़ाया मजाक, दे डाली ये सलाह