फिल्म 'पद्मावत' किसी ना किसी तरीके से सुर्खियां ही बटोर रही हैं। इस बार बात चली है कि फिल्म में खिलजी को रोल अदा करने वाले रणवीर सिंह ने एक्टर शाहिद कपूर की एक्टिंग का लोहा माना है। उन्होंने कहा कि फिल्म में शाहिद ने काबिले-तारीफ एक्टिंग की है...
जी हां, ये सच है, दरअसल, रणवीर सिंह ने करण जौहर के टीवी रियल्टी शो 'कॉफी विद करण' में फिल्म 'पद्मावत' में शाहिद के काम को सराहते हुए कहा है कि शाहिद ने फिल्म में उनसे अच्छी एक्टिंग की है। यहां तक कि रणवीर ने फिल्म 'कमीने" भी शाहिद की एक्टिंग की भी तारीफ की।
वहीं, जब शाहिद कपूर से फिल्म 'पद्मावत' के खिलजी रोल के बारे में सवाल किया गया तो शाहिद ने कहा, 'मैं इन सब बातों की डिटेल में नहीं जाना चाहता। हमेशा याद रहे कि फिल्म के पहले हीरो डायरेक्टर ही होते हैं उसके बाद एक्टर आते हैं। हम दोनों ने ही अलग-अलग तरह से अभिनय किया क्योंकि हम दो अलग-अलग लोग है।'
बता दें कि इससे पहले ये बात सुर्खियों में थी कि शाहिद फिल्म 'पद्मावत' में खिलजी का रोल अदा करना चाहते थे। तो इस पर शाहिद का कहना था कि आखिर कौन इस रोल को नहीं करना चाहेगा। वहीं, जब फिल्म की शूटिंग चल रही होती थी तो शाहिद की शूट का जोन अलग था और शूट के बाद वे गाना सुनना पसंद करते थे।
लेकिन ये बात भी खबरों में आई थी कि रणवीर ने कहा कि अगर फिल्म "कमीने' उन्हें मिलती तो वे शाहिद कपूर से अच्छी एक्टिंग करते। खैर, आपको बता दें कि फिल्म 'पद्मावत' पिछले महीने की 25 तारीख से सिनेमाघरों में लगी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पैसा बटोर रही है।