Ranveer Singh: अवॉर्ड लेने के दौरान रणवीर सिंह को याद आए संघर्ष के दिन, स्टेज पर हुए इमोश्नल
रणवीर सिंह ज्यादातर हंसी-मजाक, मस्ती करते और मुस्कुराते हुए देखे जाते हैं। उनके कपड़ों को लेकर अभिनेता को कई बार ट्रोल किया जाता है, हालांकि इससे अभिनेता को कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन हाल ही में जब रणवीर एक फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान स्टेज पर पहुंचे तो अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए। इस दौरान उनके माता-पिता भी बैठे थे।
इसे भी पढ़ें- Shilpa Shirodkar: नब्बे के दशक में बड़े पर्दे पर राज करती थीं शिल्पा शिरोडकर, अब दिखती हैं ऐसी
इस दौरान रणवीर ने बताया कि 12 साल पहले जब मैं पोर्टफोलियो बनाने जा रहा था। हर एक्टर का एक पोर्टफोलियो होता है कि यहां-वहां लेकर जाएंगे, सभी को दिखाएंगे। पोर्टफोलियो कोटेशन आया 50 हजार रुपये। मैंने पापा से कहा ये तो महंगा है। तब पापा ने कहा कि फिक्र मत कर तेरा पापा बैठा है यहां। रणवीर ने ये भी कहा कि मम्मी आपको याद है न कि छोटे वाले घर में मैं कितना बुरा ऑडिशन देता था। और आपकी गोद में सिर रखकर कहा था कि मम्मा मुझे नहीं पता कि मेरा ये सपना कभी पूरा होगा या नहीं।
रणवीर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया में मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने पूछा- 'इस बार स्पीच में लक्ष्मी यानि दीपिका कहां हैं'। एक अन्य शख्स ने कहा- 'ये ऑस्कर में गया तो अपनी पूरी बायोग्राफी खोल कर रख देगा'। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'भाई 50 हजार काट इसकी ओवर एक्टिंग का'। एक अन्य यूजर ने कहा- 'भयंकर ड्रामेबाज हैं ये दोनों ही'।