बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गली ब्वॉय' को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म की स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। अपनी फिल्म का प्रमोशन करने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट दोनों हर जगह जा रहे हैं। आज यह दोनों लाफ्टर शो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान यह दोनों सितारे कपिल शर्मा के संग खूब मस्ती करते हुए भी दिखाई देंगे। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो आलिया और रणवीर कपिल के शो में अपने बचपन की यादों को भी ताजा करेंगे। गौरतलब है शो में रणवीर सिंह ये बताएंगे की उन्हें रैप का शौक कब चढ़ा वहीं आलिया करिश्मा कपूर के एक गाने को लेकर अपनी बचपन की यादें शेयर करेंगी।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में रणवीर सिंह बताएंगे कि उन्हें रैप का शौक बचपन से ही था और रैप पर बनी फिल्म गली ब्वॉय के लिए उन्हें डायरेक्टर जोया अख्तर का धन्यवाद भी किया। वहीं आलिया भट्ट यह अपने बचपन की बातों को याद करते हुए यह बताएंगी कि शाहरुख खान और करिश्मा कपूर की फिल्म दिल को पागल के है कि दिल ले गई ले गई गाने पर वह कैसे व्यवहार करने लगती थीं।
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि बीती दिनों 'गली ब्वॉय' के दोनों स्टार कपिल शर्मा के सेट पर शूटिंग के लिए पहुंचे। शो में रणवीर सिंह अपनी पत्नी को वीडियो कॉल के जरिए फ्लाइंग किस करते हुए भी दिखाई देंगे। इसके बाद वो खड़े होते हैं और बताते हैं कि ये आपकी भाभी थीं।
5 of 5
gully boy
- फोटो : twitter
इसके साथ शूटिंग के दौरान कई दर्शक 'गली ब्वॉय' की थीम पर 'फनीबॉय' का पोस्टर लेकर पहुंचे। इन पोस्टर्स में कपिल को 'गली ब्वॉय' वाले पोस्टर की तरह दिखाया गया था। इस दौरान रणवीर वहां मौजूद एक दर्शक से वो पोस्टर ले लेते हैं। इस पोस्टर को आलिया और रणवीर, कपिल को देते हुए कहते हैं कि अगले साल 'गली ब्वॉय' का सीक्वल आएगा फनीबॉय जिसमें कपिल शर्मा हीरो होंगे।