रानू मंडल ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म में गाने का मौका दिया। हिमेश ने रिकॉर्डिंग का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें रानू तेरी मेरी कहानी नाम का गाना गा रही थीं। उनका ये वीडियो देखते ही देखते हिट हो गया। अब हिमेश ने रानू के साथ एक और वीडियो शेयर किया है।
पहले गाने के हिट होते ही रानू मंडल को मिला एक और बड़ा ऑफर, रिकॉर्डिंग वीडियो आया सामने
रानू मंडल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रहीं। उन्होंने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। फैंस के लिए हिमेश एक और तोहफा लेकर आए हैं और उन्होंने 'आदत' नाम का गाना रिकॉर्ड किया है। शेयर किए गए वीडियो में हिमेश रेशमिया रानू को गाइड कर रहे हैं हालांकि इसमें रानू गाने की बस शुरुआत ही कर रही होती हैं।
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on
बॉलीवुड से ऑफर मिलने के बाद रानू का मेकओवर भी हुआ। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। मेकओवर के बाद रानू का लुक बिल्कुल बदल गया है। रानू का ट्रांसफॉर्मेशन एक शो के लिए किया गया था।
रानू मंडल पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। रानू का लालन-पालन उनकी चाची ने किया है। रानू ने कम उम्र में ही मां को खो दिया था। वो अपना गुजारा रेलवे स्टेशन पर और लोकल ट्रेन में गाना गाकर करती थीं लेकिन अब उनके हालात बदल चुके हैं।
पढ़ें: तो इसलिए रेलवे स्टेशन पर गाने को मजबूर थीं रानू मंडल, पहली बार खुद बताए अपने हालात