भोजपुरी फिल्मों में रानी चटर्जी की एक खास जगह है। साल 2004 में रिलीज हुई ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ इस इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है। मनोज तिवारी के साथ इस फिल्म में रानी चटर्जी ने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। आज रानी चटर्जी का जन्मदिन (Rani Chatterjee Birthday) है। रानी का जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई में हुआ था।
2 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : Instagram: @ranichatterjeeofficial
भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले रानी मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं। एक समय में रानी और मनोज तिवारी की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ फिल्म के दौरान रानी सिर्फ 16 साल की थी। अब रानी का नाम भोजपुरी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है।
3 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : Instagram: @ranichatterjeeofficial
रिपोर्ट्स की मानें तो रानी एक फिल्म के लिए 10 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। उन्होंने अपने 11 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। रानी की हिट फिल्मों में 'ससुरा बड़ा पइसावाला', 'नागिन', 'देवरा बड़ा सतावेला' शामिल हैं।
4 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : Instagram: @ranichatterjeeofficial
मनोज तिवारी के साथ आई फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' रानी को लक की वजह से मिली थी। शूटिंग देखने के दौरान कॉमेडियन और एक्टर केके गोस्वामी से रानी की मुलाकात हुई थी। उन्होंने रानी को देखकर पूछा क्या तुम हीरोइन बनोगी? उन्होंने मेरी मां से भी संपर्क किया। इस तरह मनोज तिवारी के अपोजिट मुझे पहली फिल्म मिल गई।’
5 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
रानी के बारे में कहा जाता है कि वे क्रियेटिव नेचर की हैं। तभी तो वे कभी खाली नहीं रहती और अपने लिए, फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं और अब वे गाने भी गाने लगी है। पिछले दिनों रानी ने खुलासा किया था कि पिछले 8 सालों से एक व्यक्ति उन्हें सोशल मीडिया पर आए दिन भद्दे कमेंट भेजता है, उनकी बॉडी शेमिंग करता हैं जिसकी वजह से अभिनेत्री इस कदर डिप्रेस्ड हो चुकी हैं कि अब उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लगे हैं।