फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशों में भी 'संजू' का दबदबा कायम, दो दिन में ही की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Sun, 01 Jul 2018 04:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor film sanju Worldwide box office collection day 2
sanju
शुक्रवार को रिकॉर्ड ओपनिंग के साथ रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का धमाल बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी जारी है। भारत में संजू ने दो दिनों में 91.68 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार कर लिया है। इसके साथ-साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म ने अपने पहले दो दिनों में विदेशों में 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Ranbir kapoor film sanju Worldwide box office collection day 2
sanju
फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अगर आप इन दोनों आंकड़ों को जोड़ दें तो फिल्म की अब तक की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 116.68 करोड़ रुपये हो गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि 3 दिनों में फिल्म तकरीबन 150 करोड़ रुपये बटोर सकती है।
Ranbir kapoor film sanju Worldwide box office collection day 2
sanju
संजू को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा गया है। 'रेस 3' के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट है। भारत के अलावा इसे 65 देशों में रिलीज किया गया है। विदेश में इसे लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, संजू ने रिलीज के पहले दिन 34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir kapoor film sanju Worldwide box office collection day 2
sanju
पहले दिन के कलेक्शन के मामले में रणबीर कपूर की 'संजू' ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के अलावा टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2', और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के बैड ब्वॉय कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। समीक्षकों ने 'संजू' को इमोशनल और पॉवरफुल फिल्म करार दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed