फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लालू के बेटे तेजप्रताप बॉलीवुड में करने जा रहे एंट्री, फिल्म के लिए जिम में जमकर बहा रहे पसीना

Sun, 01 Jul 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
tej pratap yadav hard workout at gym for rudra

बॉलीवुड एक्टर्स फैंस के लिए आए दिन वर्कआउट वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनकी मेहनत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि परदे पर आने से पहले उन्हें कितना पसीना बहाना पड़ता है। अब जब आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाले हैं तो भला वो अपना फिटनेस वीडियो बनाने से पीछे कैसे रहे जाते।

tej pratap yadav hard workout at gym for rudra

तेजप्रताप यादव पटना के एक जिम में रोज सुबह पहुंच जाते हैं। तेजप्रताप का जिम जाने का मकसद अपने को फिट रखना तो है ही लेकिन इसकी पीछे की असली वजह फिल्मों में बतौर हीरो ग्रैंड एंट्री करने की तैयारी है। नेता से अभिनेता बनने के लिए तेजप्रताप यादव ने पूरी तरह कमर कस ली है।
 

 

Gymming time 🏋️♂️🏋️♂️

A post shared by Tej Pratap Yadav (@tejpratapyadavrjd) on

tej pratap yadav hard workout at gym for rudra

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव नए-नए अंदाज में आकर लोगों को चौंकाते रहते हैं उन्होंने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर शेयर किया। फिल्म का नाम का 'रूद्र- द अवतार' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tej pratap yadav hard workout at gym for rudra
Tej Pratap
पोस्टर में तेजप्रताप यादव ब्लैक चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। तेजप्रताप की दिलचस्पी हमेशा से फिल्मों में रही है जब वो बिहार के स्वास्थ्य मंत्री थे उस समय उन्होंने नालंदा में एक भोजपुरी फिल्म में मुख्यमंत्री का रोल किया था लेकिन वो फिल्म रिलीज नहीं हुई।
विज्ञापन
tej pratap yadav hard workout at gym for rudra
tej pratap mehandi
हालांकि इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नही मिल पा रही है लेकिन तेजप्रताप का कहना है कि फिल्म की कहानी बिहार की है इसलिए इसकी शूटिंग भी बिहार में होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed