रणबीर कपूर को लंबे समय से 'संजू' जैसी हिट फिल्म का इंतजार था । अब जब ये फिल्म रिलीज हुई है तो बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा रही है । पहले दिन 34.75 करोड़ रुपए कमाकर 'संजू' साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
'संजू' के दूसरे दिन की कमाई से मेकर्स भी हैरान, तीन दिन में पार कर लेगी 100 करोड़ का आंकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 'संजू' के दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है । फिल्म ने दूसरे दिन 39 करोड़ रुपए कमाकर दूसरा रिकॉर्ड बनाया है । बता दें कि 'रेस 3' ने दूसरे दिन 38.14 करोड़ रुपए कमाए थे । फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है ।
East. West. North. South... The REMARKABLE RUN continues pan India... #Sanju creates HAVOC on Day 2 [Sat]... Will cross ₹ 100 cr mark today [Sun; Day 3]... This one's a MONEY SPINNER, a LOTTERY... Fri 34.75 cr, Sat 38.60 cr. Total: ₹ 73.35 cr. India biz.
'संजू' ने 'रेस 3' को कड़ी टक्कर दी है । पहले और दूसरे दिन को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 73.35 करोड़ रुपए हो गई है । कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर ऐसी ही कमाई होती रही तो फिल्म 3 दिन में ही 100 करोड़ रुपए कमा लेगी ।
#Sanju Saturday- ₹ 40.50 cr nett (Early estimate) BLOCKBUSTER
इसी के साथ यह साल की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी । संजू को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा गया है। 'रेस 3' के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट है। भारत के अलावा इसे 65 देशों में रिलीज किया गया है। विदेश में इसे लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
Jus In: Early estimates for #Sanju - today - Day 2 #India Nett ₹ 39 Crs.. HUGE!