साउथ फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती ने 'बाहुबली' में काम कर दुनियाभर में अपने फैंस बना लिए हैं। उनके लाखों-करोडों फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पागल रहते हैं। फैंस अक्सर अपने पसंदीदा कलाकार के साथ फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने के लिए उत्सुक्ता दिखाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में तिरुपति बालाजी मंदिर में देखने को मिला, लेकिन राणा दग्गुबाती को एक फैन की हरकत पर गुस्सा आ गया। अभिनेता ने उसके बाद जो किया वह सभी देखते रह गए। सोशल मीडिया पर राणा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Rana Daggubati: तिरुपति पहुंचे 'भल्लालदेव' को आया फैन की इस हरकत पर गुस्सा, आग बबूला होकर छीन लिया फोन
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन