दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने- माने अभिनेता राणा दग्गुबाती और उनकी प्रेमिका मिहीका बजाज ने शनिवार को हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में शादी कर ली। इस वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ 30 लोग हुए शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। आज हम आपको सगाई, मेहंदी और हल्दी से लेकर शादी तक की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
2 of 10
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार के दिशानिर्देशों के साथ इन दोनों की शादी को संपन्न किया गया। राणा दग्गुबाती दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं और फिल्म निर्माता सुरेश बाबू दग्गुबाती के बड़े बेटे हैं। इन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी हुई फिल्म 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाने पर मिली है।
3 of 10
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद रामचरण तेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की तस्वीर शेयर की। फोटो में राणा और मिहीका के साथ रामचरण तेजा और उनकी पत्नी उपासना भी नजर आ रहे हैं।
4 of 10
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
राणा ने अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए कहा था, 'जब मैंने उसे फोन किया था तो वह जानती थीं हमारा रिश्ता किस तरफ जा रहा है। वह मेरे बहन की दोस्त है। मुझे याद है मैंने एक साथ कई बातें कही थी। मैं काफी सीरियस था। मैं जब उनसे मिला तो मुझे लगा कि यही सही वक्त है प्रपोज करने के लिए। ये बहुत ही सिंपल और रियल था। मुझे लगा वो मेरे लिए सबसे अच्छी है।'
5 of 10
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
राणा दग्गुबाती और मिहीका की शादी मारवाड़ी और तेलुगू परंपरा से हुई। मिहीका बजाज एक इवेंट प्लानर हैं, जो मुंबई में Dew Drop Design Studio की मालकिन हैं। इसके साथ साथ वो शादी और इवेंट मैनेजमेंट का भी काम संभालती हैं।