फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: इस हीरो को कहा जाता था दहशत का दूसरा नाम, इनकी मौत ने लोगों को कर दिया था हैरान

Tue, 29 Jun 2021 04:03 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Jun 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Rami Reddy Aka Anna Bollywood Most Popular Villain In 90s But Died A Tragic Death
रामी रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में गब्बर से लेकर मोगेंबो, शाकाल और बिल्ला जैसे कई ऐसे विलेन रहे, जिनकी दहशत लोगों के दिलों में आज भी कायम है। लेकिन एक एक्टर ऐसा भी था जिसने विलेन के रोल को नए आयाम दिए। विलेन के किरदारों के जरिए यह एक्टर लोगों के लिए डर का दूसरा नाम बन गया था। 90 के दौर में हिंदी फिल्मों में एक ऐसा विलेन आया, जिसे देखकर हीरो भी खौफ खा जाते थे। उसकी शक्ल देखकर ही लोग डर जाया करते थे। कभी वह 'कर्नल चिकारा' बनकर दहशत फैलाता था तो कभी 'अन्ना' बनकर मारकाट मचाता था। हम बात कर रहे हैं उस फिल्म स्टार की जिसने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से एक अलग पहचाई बनाई। अभिनेता रामी रेड्डी ही वह अभिनेता थे जो उस दौर में हीरो पर भी भारी पड़ जाया करते थे। 



कैसे बने हिंदी फिल्मों के खलनायक
रामी रेड्डी का पूरा नाम 'गंगासानी रामी रेड्डी' था। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित वाल्मीकिपुरम गांव में हुआ था। रामी रेड्डी ने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और वहां से पत्रकारिता की डिग्री ली। फिल्मों में आने से पहले वह कलम के सिपाही यानी के एक पत्रकार थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु सिनेमा से की थी। लेकिन जब हिंदी फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हुए तो सोचा कि क्यों न उसमें भी किस्मत आजमाई जाए। 

Rami Reddy Aka Anna Bollywood Most Popular Villain In 90s But Died A Tragic Death
रामी रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों में खलनायक के किरदार में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया और रामी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर भी राज करने लगे। उनकी विलेन की एक्टिंग का आतंक इस कदर फैल रहा था कि असल जिंदगी में भी लोग उनसे डरने लगे थे। उन्होंने करीब 250 फिल्मों में काम किया।

Rami Reddy Aka Anna Bollywood Most Popular Villain In 90s But Died A Tragic Death
रामी रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1990 में आई फिल्म 'प्रतिबंध' में उन्होंने अन्ना नाम के विलेन का किरदार निभाया। इस किरदार में रामी रेड्डी ने ऐसी जान फूंकी कि ये हमेशा के लिए यादगार बन गया। रामी रेड्डी का खौफ ऐसा हो गया था कि जब भी वो फिल्मी परदे पर आते तो लोगों के अंदर दहशत फैल जाती। हर फिल्म में उनका किरदार और लुक इतना भयानक और क्रूर होता था कि लोग देखते ही खौफ खा जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rami Reddy Aka Anna Bollywood Most Popular Villain In 90s But Died A Tragic Death
रामी रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

रामी रेड्डी का फिल्मी करियर काफी अच्छा चल रहा था और वो एक सुपरस्टार की श्रेणी में थे। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में एक अजीब मोड़ आया। रामी एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए। उन्हें लीवर में दिक्कत हो गई थी जिसकी वजह से वह अक्सर बीमार रहने लगे। सालों बाद जब रामी एक इवेंट के दौरान सभी के सामने आए तो हर कोई चौंक गया। रामी को लोग पहचान नहीं पा रहे थे वो सिर्फ हड्डियों को ढांचा-भर रह गए थे। 

विज्ञापन
Rami Reddy Aka Anna Bollywood Most Popular Villain In 90s But Died A Tragic Death
रामी रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

लीवर और किडनी की समस्या के चलते 14 अप्रैल साल 2001 में रामी रेड्डी का निधन हो गया। दुख की बात ये है कि जिस फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपना सबकुछ दे दिया। उसी ने आखिरी वक्त में उन्हें नजरअंदाज कर दिया। रामी रेड्डी वो सितारा थे, जिन्होंने साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय के दम पर अपनी धाक जमाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed