भगवान राम का जन्मोत्सव इतवार को है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को नवरात्रि के इस समापन दिन पर ही राम का अयोध्या में जन्म हुआ। राम नवमी पर इस बार उत्तर भारत में अलग ही छटा बिखरी है और यहां मुंबई में छोटे परदे के कलाकार भी राम नवमी के लिए बीते नौ दिन से तैयारी कर रहे हैं।
2 of 8
गीतांजलि मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा कहती हैं, “मैंने पूरे नौ दिन का व्रत रखा और इस दौरान ध्यान पूजा और रामायण पाठ में समय बिताया। राम नवमी के दिन मैं घर पर विशेष पूजन करती हूं रामचरितमानस का पाठ करती हूं और भगवान श्रीराम को भोग अर्पित करती हूं। इस समय की दिव्यता और ऊर्जा बेहद शांत और सकारात्मक होती है। यह अवसर होता है प्रभु श्रीराम के सत्य साहस और करुणा जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का जो आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं।”
3 of 8
रोहिताश्व गौर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता रोहिताश्व गौर कहते हैं, “राम नवमी केवल एक पर्व नहीं बल्कि एक प्रेरणा है कि हम जीवन में सच्चाई और सद्भावना के साथ आगे बढ़ें। इस वर्ष मैं अपने क्षेत्र में होने वाले राम नवमी उत्सव में भाग लूंगा और परिवार के साथ राम कथा सुनने जाऊंगा। भजन.कीर्तन उत्सव में भागीदारी और अपनों के साथ समय बिताना इस दिन को और भी खास बना देता है।”
Manoj Kumar Prayer Meeting: इस दिन होगी मनोज कुमार की प्रार्थना सभा, भावुक पोस्ट के साथ परिवार ने दी सूचना
4 of 8
रजत वर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जमुनिया' अभिनेता रजत वर्मा के लिए राम नवमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेरणा है। वह कहते हैं, “राम का जीवन सत्य, धर्म और सहनशीलता का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें सिखाते हैं कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, अपने मूल्यों से कभी समझौता न करें। एक अभिनेता के तौर पर मैं उनके आदर्शों को अपने काम में उतारने की कोशिश करता हूं।”
Kangana Ranaut: ‘इमरजेंसी’ के लिए कंगना को मिला ये खूबसूरत तोहफा, एक्ट्रेस बोलीं- कई बेकार ट्रॉफियों से बेहतर
5 of 8
इशिता गांगुली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री इशिता गांगुली कहती हैं, “इस दिन को याद करते ही मुझे परिवार की एक साथ होने वाली पूजा की महक, भजन और परिवार की एकजुटता याद आ जाती है। राम से मैंने सीखा है कि सच्ची शक्ति वह होती है, जो विनम्रता और विवेक के साथ प्रयोग की जाए। उनके जीवन से धैर्य और विनम्रता जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।”