जाने-माने वकील रहे राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है। बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
{"_id":"5d74a4048ebc3e015d44b74c","slug":"ram-jethmalani-passes-away-bollywood-celebs-pay-tribute-to-ram-jethmalani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाने-माने वकील राम जेठमलानी के निधन पर बॉलीवुड में शोक, शबाना आजमी समेत इन स्टार्स ने किए ट्वीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाने-माने वकील राम जेठमलानी के निधन पर बॉलीवुड में शोक, शबाना आजमी समेत इन स्टार्स ने किए ट्वीट
Sun, 08 Sep 2019 06:58 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 08 Sep 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
राम जेठमलानी
- फोटो : social media
Nimrat Kaur
निम्रत कौर ने लिखा- बड़े होने पर, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप भारत में कहां थे लेकिन जब कोई कानून को पेशे के तौर पर सीखते है तो सबसे पहले इनका नाम सीखता है। एक महान व्यक्ति जिनके काम को मिटाया नहीं जा सकता। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।
Growing up, no matter where you were in India, when one learnt of law as a profession, the one name you learnt of that personified it, was Ram Jethmalani. A great man leaves behind a legacy urban folklore is made of. Salute him for his indelible work. 🙏🏼#RIPRamJethmalani
— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) September 8, 2019
farhan akhtar
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने लिखा, राम जेठमलानी जी की आत्मा को भगवान शांति दें। उनके साथ हुई बातचीत हमारे दिलों में बसी हुई हैं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।"
RIP #RamJethmalani ji. The time spent in conversation with you has always remained etched fondly in my memory. Condolences to the family. 🙏🏼
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) September 8, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
shabana azmi
जानी मानी अभिनेत्री शबाना आजमी ने वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई का एक ट्वीट रीट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, ''दुखद खबर आ रही है...जाने-माने वकील और शायद देश के सबसे बेहतरीन क्रिमिनल लॉयर राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया।''
Sad news coming in.. the iconic lawyer, a man who was probably the finest criminal lawyer this country has seen, who could woo and intimidate judges in equal measure.. a political gadfly, legal master and a gent who lived life king-size.. Ram Jethmalani has expired at 95. RIP
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) September 8, 2019
विज्ञापन
राम जेठमलानी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
राम जेठमलानी के पास वकालत का 78 साल का अनुभव था। हाई प्रोफाइल मर्डर हो या घोटालों के अभियुक्तों का बचाव या फिर आय से अधिक संपत्ति के मामलों के अभियुक्तों को छुड़ाना। राम जेठमलानी ने बड़े-बड़े मामलों में अभियुक्तों की पैरवी की और हमेशा कहा कि ऐसा करना बतौर वकील उनका कर्तव्य है। राम जेठमलानी की गिनती देश के मशहूर आपराधिक मामलों के वकीलों में होती थी। वह राष्ट्रीय जनता दल से वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे।
पढ़ें- भरी महफिल में ऐसे चर्चा में आए थे राम जेठमलानी, तस्वीरें लीक होते ही एक्ट्रेस ने बताई थी सच्चाई
पढ़ें- भरी महफिल में ऐसे चर्चा में आए थे राम जेठमलानी, तस्वीरें लीक होते ही एक्ट्रेस ने बताई थी सच्चाई