अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो चुकी है और अब अभिनेता भी अपनी अगली फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं। बीते दिनों ही अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' की रिलीज डेट का एलान हुआ था और अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अक्षय ने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 21 जून को रिलीज होगा।
2 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में शेयर किया। इस पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'बहनें जान हैं... भाई और बहन प्यार के अटूट बंधन में बंधे होते हैं। उनकी दुनिया की झलक पर हमारी एक कोशिश पेश है। रक्षा बंधन का ट्रेलर 21 जून 2022 को आ रहा है।'
3 of 4
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान से होगी अक्षय की टक्कर
अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन यश स्टारर 'केजीएफ: चैप्टर 2' से क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म को टाल दिया था। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट बदलने के बाद भी आमिर खान क्लैश से नहीं बच पाए। अब बॉक्स ऑफिस पर आमिर और अक्षय के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं।
4 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में नजर आएगी अक्षय और भूमि की जोड़ी
फिल्म 'रक्षाबंधन' में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी दिखाई देगी। दोनों पहली बार फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में साथ नजर आए थे और इस जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। ऐसे में दोनों एक बार फिर से आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म को बहन अल्का को डेडिकेट किया है।