बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरों के साथ एक दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है। दोनों ने आज चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदारों और खास दोस्तों के बीच शादी रचाई है। दोनों ने शादी के संपन्न होते ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शादी की तस्वीरों को साझा किया है। जिसमें दोनों ने एक दूसरे के लिए खास मैसेज लिखा है। दोनों एक दूसरे का होने की खुशी जाहिर करते नजर आए और अपने 11 साल के रिश्ते को शादी का नाम दिया है। वहीं राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की तस्वीर वायरल होने के साथ ही बॉलीवुड के तमाम सिलेब्स बधाई देते नजर आ रहे हैं।
Rajkummar Rao-Patralekhaa Wedding: प्रियंका चोपड़ा से लेकर आयुष्मान खुराना तक, सितारों ने दी राजकुमार राव और पत्रलेखा को भर भरकर बधाइयां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन