राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुरुग्राम में हुआ। अभिनय के मामले में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। राजकुमार राव ने बिल्कुल हटकर विषयों पर फिल्में की हैं। वे चुनौतीपूर्ण किरदार अदा करने के मामले में कभी पीछे नहीं हटे। किरदार की मांग के मुताबिक जी-तोड़ मेहनत करके उन्होंने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। राजकुमार राव को डेब्यू फिल्म के लिए सिर्फ 11 हजार रुपये फीस मिली। उन्हें यह पहला ब्रेक दिबाकर बनर्जी ने दिया था। हालांकि, राजकुमार राव को लोकप्रियता फिल्म 'काय पो छे' (2013) से मिली। एक्टर के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी दमदार फिल्मों के बारे में
RajKummar Rao: चुनौतीपूर्ण रोल संजीदगी से निभाते हैं राजकुमार, 'शाहिद' से 'श्रीकांत' तक, ये हैं दमदार फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:53 AM IST
सार
RajKummar Rao Birthday: अभिनेता राजकुमार राव आज 31 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे राजकुमार राव अलग किस्म के किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। जानते हैं उनकी चर्चित फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन