राजकुमार राव एक्टर शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। पिछले दिनों एक अवॉर्ड फंक्शन में राजकुमार राव ने बताया था कि उनके इंडस्ट्री में आने की बड़ी वजह शाहरुख ही हैं। बचपन में वो उनको देखकर प्रेरित होते थे। अब राजकुमार अपने फेवरेट स्टार की कॉपी करते दिखे।
24 साल बाद राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड के साथ किया डीडीएलजे का ये सीन, वीडियो वायरल
राजकुमार राव ने 1995 मेें आई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ एक सीन को रीक्रिएट किया है। वीडियो में पत्रलेखा डीडीएलजे का लास्ट सीन करती दिखती हैं जिसमें काजोल अपने पिता यानी अमरीश पुरी से शाहरुख के साथ जाने की इजाजत मांगती हैं। वहीं राजकुमार राव शाहरुख की तरह एक्टिंग करते हुए उनकी तरफ दौड़े आते हैं।
A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on
बता दें कि एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान पत्रलेखा और राजकुमार राव के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पत्रलेखा, राजकुमार राव के साथ नानू की जानू और लव गेम्स भी कर चुकी हैं। दोनों पिछले 8 साल से लिव इन रिलेशनशिप में हैं। बॉलीवुड में जहां कपल्स अक्सर अपने रिश्ते को छुपाते हैं तो वहीं पत्रलेखा और राजकुमार के साथ ऐसा नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव डायरेक्टर अनुराग बसु की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। फिल्म में राजुकमार राव के साथ फातिमा सना शेख की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म मेेंटल है क्या 26 जुलाई 2019 को रिलीज होगी।
