भाजपा नेता स्वर्गीय प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन टीवी की दुनिया का चर्चित नाम हैं। बिग बॉस से लेकर कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके राहुल महाजन अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। राहुल अपनी शादियों और तलाक को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले राहुल महाजन ने दो शादियां टूटने के बाद साल 2018 में उन्होंने कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या से शादी की थी, लेकिन अब दोनों का रिश्ता भी टिक न सका और इनकी राहें अलग हो गईं। इन खबरों के बीच अब राहुल महाजन ने खुलासा किया है कि तलाक के बाद से वह डॉक्टर के चक्कर काट रहे हैं।
2 of 5
राहुल महाजन और नताल्या
- फोटो : Instagram-
बिग बॉस 2 फेम राहुल महाजन ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह अपनी तीसरी पत्नी नताल्या इलीना से तलाक की घोषणा के महीनों बाद डॉक्टर से मिल रहे हैं। राहुल और नताल्या ने 2018 में शादी की थी और जुलाई 2023 में उन्होंने अलग होने की घोषणा की। एक इंटरव्यू में राहुल ने कहा कि वह इस समय अपनी मानसिक स्थिति से निपटने के लिए थेरेपी ले रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे पास डॉक्टर्स हैं जो मेरी भावनाओं से निपटने में मेरी मदद कर रहे हैं। भारत में थेरेपी के माध्यम से मदद मांगना कलंक माना जाता है, लेकिन मुझे ऐसा करने में कोई शर्म नहीं दिखती।'
3 of 5
राहुल महाजन, नताल्या के साथ
- फोटो : social media
राहुल ने यह भी कहा कि तलाक के बाद वह टूट गए हैं। उन्होंने खुद को सेंसिटिव बताया और कहा कि वह इसका दिखावा नहीं करते। राहुल महाजन बोले, 'यह ऐसा है जैसे मेरे जीवन में एक बड़ा भूकंप आया हो, जिसके झटके अभी भी कहीं-कहीं हैं। मुझे बहुत आघात पहुंचा है, लेकिन जीवन चलता रहता है। आपके पास मजबूत होने के अलावा कोई और दूसरा विकल्प नहीं होता है। मेरे मन में अभी भी उसके लिए प्यार और सम्मान है। प्यार कभी खत्म नहीं होता। मैं उसके संपर्क में नहीं हूं और मुझे यह भी नहीं पता कि वह कहां है। लेकिन प्यार ऐसे ही खत्म नहीं होता।'
4 of 5
नताल्या के साथ राहुल महाजन
- फोटो : instagram/therahulmahajan
एक रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल महाजन और नताल्या के बीच शादी के बाद से ही समस्याएं चल रही थीं। लेकिन समस्याओं के बावजूद, उन्होंने अपनी शादी को एक मौका देने का फैसला किया था और इस तरह उन्होंने इसे यथासंभव काफी लंबे समय तक खींचा। बता दें, राहुल महाजन ने साल 2018 में कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या से तीसरी शादी की थी। राहुल महाजन ने दो शादियां विफल रहने के बाद तीसरी शादी बेहद गुपचुप तरीके से की थी। राहुल महाजन और नताल्या की उम्र में 18 साल का फासला था।
5 of 5
राहुल महाजन
- फोटो : amar ujala
राहुल महाजन की पहली शादी श्वेता सिंह से हुई थी। दोनों साल 2006 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, उनकी शादी दो साल के भीतर ही टूट गई और 2008 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद राहुल ने 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' शो में अपना स्वयंवर आयोजित किया था, जिसमें कई बहुत सी लड़कियों ने भाग लिया और उनका दिल जीतने की कोशिश की। डिंपी गांगुली शो की विजेता बनीं और उन्होंने 2010 में राष्ट्रीय टेलीविजन पर राहुल से शादी कर ली थी। लेकिन, बाद में उन्होंने 2015 में घरेलू हिंसा और शारीरिक शोषण के आधार पर तलाक राहुल से तलाक ले लिया था।