मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च को हुई थी । आकाश ने हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से शादी की थी । पूरी शादी में एक लड़की ऐसी थी जो हर मौके पर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रही । वो थीं राधिका मर्चेंट । खबरों की मानें तो राधिका, मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड हैं ।
मीडिया में राधिका को मुकेश अंबानी की 'छोटी बहू' के नाम से भी जाना जाता है । हर छोटे-बड़े ईवेंट में राधिका, अंबानी परिवार के साथ नजर आती हैं । आकाश-श्लोका की शादी में भी राधिका का जलवा कायम रहा । शादी के करीब एक महीने बाद राधिका की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
ये तस्वीरें मेहंदी फंक्शन की हैं । एक तस्वीर में राधिका लाल रंग का सलवार सूट पहने नजर आईं । उनके साथ मेहंदी क्वीन वीना नागड़ा भी दिखीं । राधिका इस नो मेकअप तस्वीर में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । तस्वीर में राधिका अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट कर रही हैं ।
आकाश और श्लोा का प्रीवेडिंग फंक्शन स्विट्जरलैंड के St. Moritz में हुई थी । पहली बार इस फंक्शन से राधिका की तस्वीरें सामने आई हैं । इन तस्वीरों को राधिका की मेकअप और हेयर स्टाइलिस्ट लवलीन रामचंदानी ने शेयर किया है ।
तस्वीरों में राधिका ग्रे कलर के मेटलिक आउटफिट में किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही हैं। मई साल 2018 में खबर आई थी कि अनंत और राधिका ने सगाई कर ली है । बाद में अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बताया था कि ये खबर झूठी है । राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं ।