फिल्म इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेस में शुमार राधिका आप्टे हमेशा अपनी बेहतरीन अदाकारी, बोल्डनेस और बेबाक अदा के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों राधिका हॉलीवुड की फिल्म 'द वेडिंग गेस्ट' को लेकर चर्चा में थीं। एक बार फिर राधिका अपनी हॉलीवुड फिल्म 'लिबरेट: ए कॉल टू स्पाई' को लेकर चर्चा में हैं। राधिका इस फिल्म में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मशहूर जासूस 'नोरा बेकर' की भूमिका में निभाती नजर आएंगी।
2 of 5
राधिका आप्टे और नोरा बेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पर बात करते हुए राधिका ने बताया- मुझे लगता है कि इस किरदार के लिए मुझे हर विषय पर काम करना पड़ा। इतना ही नहीं मैंने कई उपन्यास भी पढ़े। हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्म मेकिंग में क्या असमानताएं हैं इस सवाल के जवाब में राधिका ने कहा- मुझे लगता है कि सभी के काम करने का तरीका अलग होता है।
3 of 5
Radhika Apte
- फोटो : Social Media
राधिका ने बताया- मैंने हॉलीवुड की फिल्मों में दो चीजें नोटिस की हैं। वहां लोग समय के बहुत पाबंद होते हैं और आपको समय से आपके पैसे मिल जाते हैं पैसे के लिए भीख नहीं मांगनी पड़ती।
बता दें राधिका पिछले दिनों ‘द वेडिंग गेस्ट’ में देव पटेल के साथ लीक सीन को लेकर चर्चा में थीं। राधिका ने इस पर कहा था- उन्होंने कहा, वेडिंग गेस्ट में और भी कई खूबसूरत सीन्स हैं, लेकिन यही सीन लीक किया गया, क्योंकि लोगों मानसिकता खराब है। हालांकि राधिका आप्टे ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह अपने शरीर और बोल्ड सीन के साथ सहज हैं।
5 of 5
radhika apte
- फोटो : social media
बात करें 'लिबरेट: ए कॉल टू स्पाई' की तो फिल्म में राधिका भारतीय मूल की महिला नूरा इनायत खान की भूमिका में होंगी जो कि फिल्म 'लिबरेट: ए काल टू स्पाई' में नोरा बेकर के नाम से जानी जाएंगी। द्वितीय विश्वयुद्ध की नायिका नूरा इनायत खान ऐसी पहली भारतीय महिला थी जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान एक ब्रिटिश जासूस के तौर पर काम किया और नाजियों के कब्जे वाले फ्रांस में छलांग लगाई। 75 साल पहले की वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में राधिका के साथ सराह मेगन थॉमस, स्टेना केटिक और लाइनस रोच मुख्य भूमिका में होंगे।