हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज हुई है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म को ईद के खास मौके पर जी प्लेक्स पर रिलीज कर दिया है। साल 2019 में आई फिल्म 'दबंग 3' के बाद सलमान खान ने अब धमाकेदार एंट्री की है और अपने फैंस के लिए मसाला फिल्म लेकर आए हैं। जहां एक तरफ भाईजान के फैंस ‘राधे’ को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग फिल्म देखने के बाद निराश हैं क्योंकि प्रभु देवा निर्देशित फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। यहां तक कि कई सीन्स को लेकर तो लोग फिल्म का खूब मजाक बना रहे हैं। चलिए बात फिल्म के सीन्स की आ ही गई है तो हम भी आपको एक सीन के बारे में बताएंगे जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रहा है।
फजीहत: 'राधे' का ये सीन देख सर पीट रहे दर्शक, आपको भी नहीं हजम होगा सलमान खान का ये 'खतरनाक' एक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 15 May 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन