शिराज अहमद और किरण कोटरियाल की तारीफ करनी होगी। सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर सिर्फ अपने खतरनाक एक्शन सीन्स और जानलेवा स्टंट्स के लिए नहीं बल्कि धांसू डायलॉग्स के लिए भी चर्चा में है। शिराज अहमद 'रेस' फ्रैंचाइज के डायलॉग्स लिख चुके हैं। मगर यह बात कम ही लोग जानते हैं कि किरण कोटरियाल ही वह शख्स हैं जो रियलिटी शो 'बिग बॉस' के लिए सलमान खान के डायलॉग्स लिखते हैं।
रेस-3: सलमान खान, बॉबी देओल के ये धांसू डायलॉग्स फिल्म देखने को कर देंगे मजबूर
परिवार के लिए अगर किसी की जान भी लेनी पड़े, तब भी हम पीछे नहीं हटेंगे।
गुस्से में लिया हुआ डिजिशन हमेशा नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए पहले मैंने डिजिशन लिया एंड नाऊ आई एम गेटिंग एंग्री। वेरी एंग्री।
हमारे बिजनेस में दुश्मन जितने कम हों, उतना ही बिजनेस बढ़ता है।
तुम्हारा यकीन कैसे तोड़ सकती हूं। वैसे भी वादे और इरादे की बड़ी पक्की हूं मैं।
हाथ देना प्लीज। घबराओ मत, शादी के लिए नहीं मांग रहा हूं।
जिस रेस से मुझे निकालने की बात कर रहे हैं ये बेवकूफ, वो नहीं जानते, उस रेस का सिकंदर मैं हूं।
दुश्मनों की जरूरत नहीं, जब आपके पास फैमिली हो।
फिल्म 'रेस 3' ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी। यह सलमान खान की पहली फिल्म होगी जिसे 3D फॉर्मैट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में उनके अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम अहम रोल में नजर आएंगे।
फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें