चुप: गुरु दत्त की पुण्यतिथि पर आर बाल्की ने किया फिल्म के पोस्टर का अनावरण, अक्षय कुमार ने यूं की तारीफ
आर बाल्की की ये थ्रिलर फिल्म काफी समय से चर्चा में थीं और अब इसके पोस्टर और शीर्षक ने लोगों के बीच खबली मचा दी है। आर बाल्की ने भी अपनी इस फिल्म की घोषणा गुरुदत्त की पुण्यतिथि पर की है जिससे ये और भी खास है।
विस्तार
सिनेमा के दिग्गज कहे जाने वाले अभिनेता, निर्देशक और निर्माता रहे गुरु दत्त की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर आर बाल्की ने अपनी फिल्म के पोस्टर और शीर्षक का अनावरण किया। इस पोस्टर के सामने आने के बाद से अक्षय कुमार इससे काफी प्रभावित हो गए हैं। उन्होंने इस पोस्टर को लेकर ट्वीट किया है। अक्षय ने लिखा, 'इसे देखने के बाद कोई चुप नहीं रह सकता। मेरे मन में कितने सारे सवाल आ गए। क्या शानदार पोस्टर। इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं'। पोस्टर में गुरु दत्त की तस्वीर के साथ खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं जो काफी रहस्यमयी लग रहे हैं।
सामने आया चुप फिल्म का पोस्टर
आर बाल्की की ये थ्रिलर फिल्म काफी समय से चर्चा में थीं और अब इसके पोस्टर और शीर्षक ने लोगों के बीच खबली मचा दी है। आर बाल्की ने भी अपनी इस फिल्म की घोषणा गुरुदत्त की पुण्यतिथि पर की है जिससे ये और भी खास है। गुरु दत्त ने महज 39 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी और उनके निधन ने इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया था।
After watching this, one cannot stay #Chup! I have so many questions, what an intriguing poster! Eagerly looking forward to it, #RBalki.#ChupRevengeOfTheArtist @iamsunnydeol @dulQuer @shreya_dhan13 @PoojaB1972 @HopeProdn @RajaSen @ItsAmitTrivedi pic.twitter.com/loCcFZwJnp
विज्ञापन विज्ञापन— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 10, 2021
इस फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी शानदार है। फिल्म में दुलकीर सलमान भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, 'अब तक के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार सनी देओल सर, प्यारी पूजा भट्ट मैम और सुपर टैलेंटड श्रेया धनवंतरी के साथ अद्भूत आर बाल्कि का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। इन अविश्वसनीय कालाकारों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला'।
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए आर बाल्कि ने कहा था कि, 'महीनों के इंजार के बाद मेरे लिए किसी चीज की शूटिंग करना रोमांचक है और एक ऐसी शैली में फिल्म बनाना जिसे पहले मैंने नहीं किया और भी रोमांचक है। मेरे पास लंबे समय से एक विचार था लेकिन इसे लिखने के लिए बिल्कुल भी नहीं मिला। ये एक थ्रिलर फिल्म है जो इन चार शानदार कलाकारों पर निर्भर है'। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी।