फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: डोली में बैठकर आई थीं प्रियंका चोपड़ा, सास-ससुर के सामने स्टेज पर मचाया धमाल

Mon, 03 Dec 2018 08:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
PriyankaNickwedding Priyanka Chopra doli video viral on social media
PriyankaNickwedding - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी हो चुकी है। इस न्यूलीवेड कपल की शादी की तो कोई तस्वीर सामने नहीं आई है लेकिन शादी से पहले होने वाले फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह डोली में बैठकर स्टेज पर आते हुए दिखाई दे रही हैं। 

PriyankaNickwedding Priyanka Chopra doli video viral on social media
priyanka chopra - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर #priyankanickwedding के साथ पोस्ट किया गया है। यह वीडियो पुराना है या फिर नया यह तो पता नहीं चल पा रहा है लेकिन वीडियो के पीछे का बैकग्राउंड उम्मेद भवन पैलेस का ही है। दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो संगीत सेरेमनी का है। इस वीडियो में प्रियंका डोली में बैठकर स्टेज की तरफ आती हुई नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Our Desi Girl in her doli! . . #jinnions #priyankanickengagement #priyankachopra #priyanka #nickyanka #nickjonas #nickyankawedding #wedding #videoclip #videoedits

A post shared by Jinnions (@jinnionsofficial) on

PriyankaNickwedding Priyanka Chopra doli video viral on social media
priyanka chopra - फोटो : Instagram

डोली में बैठी प्रियंका सभी का हाथ जोड़कर अभिनंदन कर रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'सलाम-ए-इश्क' का गाना 'तैनू ले के मैं जावंगा' गाना बज रहा है। वीडियो में प्रियंका ने क्रीम और गुलाबी रंग के कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना हुआ है। खुले बाल और माथे पर मांगटीका उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PriyankaNickwedding Priyanka Chopra doli video viral on social media
priyanka chopra - फोटो : Instagram

कुछ और तस्वीरों की बात करें तो प्रियंका स्टेज पर माइक लिए हुए दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें, प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई है। निक और प्रियंका के फंक्शन की तस्वीरें अब धीरे धीरे आने लगी हैं। 2 दिसंबर की शाम को संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों और वीडियो में इस कपल का पूरा परिवार गानों पर झूमता हुआ नजर आया। 

विज्ञापन
PriyankaNickwedding Priyanka Chopra doli video viral on social media
priyanka - फोटो : Instagram

संगीत सेरेमनी की तस्वीरों में दोनों खानदान अपने डांस का जलवा दिखाते नजर आए, वहीं प्रियंका भी मां मधु चोपड़ा के साथ डांस करती हुई नजर आईं। फिलहाल प्रियंका और निक की शादी की तस्वीर का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब देखना होगा कि प्रियंका अपने फैंस को शादी की तस्वीर की एक झलक पाने के लिए कितना इंतजार करवाती हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Priyanka chopra and Nick #priyankachopra #nickjonas #prick #priyankanickengagement #love #bollywood #hollywood #quantico #baywatch #newyork #nyc #la #losangeles #makeup #hair #eyes #joejonas #sophieturner #priyankakishadi #jonasbrothers #nickyankawedding #priyankanickwedding @priyankachopra @nickjonas @sophiet @joejonas

A post shared by India and Bollywood (@film26290) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed