{"_id":"5c5b0f67bdec22116d2d8196","slug":"priyanka-chopra-reveals-nick-jonas-wants-indian-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस विदेशी शो में प्रियंका का बड़ा खुलासा, 'निक ने मेरे घर से ही मुझे दुल्हन बना लाकर किया सपना पूरा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस विदेशी शो में प्रियंका का बड़ा खुलासा, 'निक ने मेरे घर से ही मुझे दुल्हन बना लाकर किया सपना पूरा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 06 Feb 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मायके (अमेरिका) में हैं और पति निक जोनस संग समय बिता रही हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर विदेशी टीवी शो में दस्तक दी। वह पांचवी बार किसी विदेशी में नजर आ रही हैं लेकिन शादी के बाद उनका यह पहला शो है। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़े-बड़े खुलासे किए। प्रियंका ने शादी की प्लानिंग से लेकर वेन्यू फाइनल करने तक का खुलासा किया है...तो आइए जानते हैं..
Trending Videos
2 of 5
priyanka chopra reception look
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने जिम्मी फैलेन के मशूहर टीवी शो 'द टुनाइट शो' में पांचवीं बार शिरकत की। इस दौरान ज्यादातर जिम्मी ने अभिनेत्री से उनकी शादी को लेकर ही सवाल किए। प्रियंका ने बताया ' मैं किसी निजी आइसलैंड पर शादी करना चाहती थीं इसमें सैचेल्स, मालदीव और मॉरीशस शामिल थे, लेकिन निक ने कहा कि क्यों ना भारत में ही शादी करें, क्योंकि वह अपनी दुल्हन यानी मुझे मेरे घर से ही लाना चाहते थे और राजस्थान में शादी करने का प्लान उनका ही था।'
इसके बाद जिम्मी ने प्रियंका के इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करने पर भी सवाल किया। बता दें कि यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसकी वजह ये थी निक-प्रियंका के प्राइवेट मूमेंट की तस्वीर किसने क्लिक की। बता दें कि यह फोटो प्रियंका की कजिन दिव्या ने ली थी। प्रियंका ने खुद यह बात शो में बताई।
जिम्मी ने प्रियंका से निक और उनके घर को लेकर भी सवाल किया तो इस पर एक्ट्रेस बोली, 'अब मेरे घर में कुछ भी काम नहीं करता क्योंकि मैं अपने घर में बहुत समय से गई नहीं, मेरी कॉफी मशीन काम नहीं करती, मेरा एसी बहुत शोर करता है लेकिन मेरा घर प्यारा है, बहुत ही सुंदर, लेकिन काम कुछ भी नहीं करता यहां तक कि डोरबैल भी, जब मैं निक के घर में गई तो बहुत नर्वस थी, क्योंकि वहां हर चीज बहुत ही साफ थी, घर पूरी तरह से परफेक्ट है, ऐसे में निक के आने से पहले मैं सब कुछ साफ करके रख देती हूं फिर वह नोटिस करता है।'
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
बता दें कि बीते दिन उन्हें एक विदेशी इवेंट में देखा गया था जहां उनके साथ पति निक जोनस भी नजर आए थे। इस इवेंट में दोनों बहुत सुंदर लग रहे थे और प्रियंका अपने गाउन को लेकर देशभर में चर्चा में आ गई थीं। ऐसे में वह अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म इजिन्ट इट रोमांटिक? को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है लेकिन यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।