रणवीर सिंह फिल्म 'गली ब्वॉय' की प्रमोशन के दौरान ज्यादा ही उत्साहित हो गए और स्टेज से सीधे अपने फैन्स पर कूद पड़े। इस दौरान उनके कई फैन्स घायल हो गए। ऐसे में जब यह खबर सोशल मीडिया पर फैली तो यूजर्स ने अभिनेता को आड़े हाथ लेते हुए तरह-तरह की नसीहत दे डाली। बता दें कि फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट अहम भूमिका में हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद रणवीर लगातार चर्चा में हैं।
फैन्स पर कूदकर ट्रोल हुए रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- 'एक्टर हो रहा आपे से बाहर, एक्शन लें मुंबई पुलिस'
WTF! Grow up Ranveer Singh and stop your childish antics. pic.twitter.com/S7wZ7x7huL
— ہمالی (@Oxynom) February 5, 2019
लेकिन एक यूजर रणवीर सिंह की इस हरकत पर बहुत ही गुस्सा हुआ और लिखा- क्या रणवीर ने इसके लिए तब माफी मांगी जब लोगों ने उन्हें इस हरकत के लिए ट्रोल करना शुरू किया, मुझे लगता है रणवीर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, मुंबई पुलिस को जल्द ही रणवीर को गिरफ्तार करना चाहिए।' एक ने लिखा की रणवीर पूरी तरह से पागल हो चुके हैं और मुंबई पुलिस को इसपर ध्यान देना चाहिए।'
.@RanveerOfficial APOLOGIZES after his crowd surfing act goes disastrously wrong, leaving people INJUREDhttps://t.co/vS2LspeCeG
— Bollywood Hungama (@Bollyhungama) February 6, 2019
@RanveerOfficial
people look upon you in a large scale and your insensitive behaviour toward patients was over the board. 🤗 https://t.co/JHB7VYJpOI
— Puja (@SarafPuja) February 6, 2019
View this post on Instagram
A post shared by IndianSpice (@spiceofi) on Feb 6, 2019 at 1:31am PST
सोशल मीडिया पर लोगों ने रणवीर की इस हरकत के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा- तुम इसे 'गुड एनर्जी' कहते हो, लेकिन सच यह है कि ऐसा करना खतरनाक है। आप अपने साथ दूसरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
— ಯದುನಂದನ್🇮🇳 (@yadunandan171) February 5, 2019