प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । कुछ दिन पहले खबर आई थी कि प्रियंका ने अपने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई करने के लिए सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी है ।
VIDEO: दिल्ली आते ही प्रियंका ने हाथ से उतार जेब में रखी इंगेजमेंट रिंग, कैमरे से कुछ नहीं बच पाया
इस मामले में प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा ने कोई बयान नहीं दिया । खबर ये भी आई कि सलमान खान, प्रियंका के फिल्म छोड़ने से उनसे काफी नाराज हैं । इन सब खबरों को नजरअंदाज कर प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ट्रैवलिंग करती नजर आईं ।
हाल ही में उन्हें निक के साथ सिंगापुर में स्पॉट किया गया था । इसके बाद आज सुबह 6 अगस्त को प्रियंका दिल्ली पहुंची । यहां जब वो VIP एग्जिट से बाहर निकल रही थीं तो फोटोग्राफर्स पहले से मौजूद थे । प्रियंका ने मीडिया को देखते ही चुपचाप अपनी इंगेजमेंट रिंग उतार दी ।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इसके बाद उसे अपनी जींस की जेब में रख लिया । प्रिंयका को लगा कि वो अपनी रिंग को कैमरे से बचा लेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया । प्रियंका का अंगूठी उतारना और जेब में रखना, सबकुछ कैमरे में कैद हो गया । अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
Priyanka Chopra and Nick Jonas Jonas spotted at Lavo last night in Singapore! 😉 pic.twitter.com/PXnFRcl8Kt
प्रियंका ने कुछ ना कहकर भी बहुत कुछ कह दिया है । इससे साफ है कि उन्होंने निक से सगाई कर ली है । हाल ही में प्रियंका और निक का एक वीडियो भी सामने आया था । दोनों एक पार्टी में मौजूद थे और निक ने प्रियंका को किस भी किया था ।