बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में खलबली मचाई हुई है । एक ओर उन्होंने अपनी कमबैक फिल्म 'भारत' में काम करने से मना कर दिया । इस फिल्म के साथ प्रियंका 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही थीं । साथ ही फिल्म बड़ी इसलिए भी थी क्योंकि इसमें सलमान खान थे ।
2 of 6
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
पिछले कई महीनों से इस फिल्म को लेकर लगातार खबरें आ रही थीं। फिर अचानक डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर बताया कि प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं । निक के साथ समय बिताने के चलते वो फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी । अली ने भारत की टीम की ओर से उन्हें बधाई भी दी ।
इस पूरे मामले की पोल तब खुली जब पिंकविला वेबसाइट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रियंका ने यह फिल्म इसलिए छोड़ी है क्योंकि इसमें और भी कई स्टार्स को कास्ट किया गया है । सबसे पहला नाम दिशा पाटनी का आया । फिर तबु और नोरा फतेही का नाम भी फिल्म से जुड़ गया ।
अब खबर है कि प्रियंका ने दिशा पाटनी के साथ पोस्टर शेयर करने से मना कर दिया था । प्रियंका सोलो पोस्टर चाहती थीं । प्रियंका का कहना था कि जिस तरह सलमान के फिल्म में पांच लुक होंगे और पांच पोस्टर रिलीज किए जाएंगे । उसी तरह उनके भी अलग-अलग लुक के पोस्टर जारी किए जाएं ।
बता दें कि प्रियंका ने अपनी पहली फिल्म 'अंदाज' से लेकर 'बाजीराव मस्तानी' तक में टॉप एक्ट्रेस के साथ पोस्टर शेयर किया है । लेकिन इस फिल्म के लिए ऐसी शर्त रखना कहां तक ठीक था । 'भारत' छोड़ने के बाद अब प्रियंका सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में काम करेंगी । इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगी ।