{"_id":"6453568d8226dd279309584a","slug":"priyanka-chopra-fell-in-depression-after-nose-surgery-citadel-actress-says-face-look-different-read-here-2023-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका को इंडस्ट्री में इस वजह से नहीं मिल रहा था काम, डिप्रेशन में चली गई थीं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका को इंडस्ट्री में इस वजह से नहीं मिल रहा था काम, डिप्रेशन में चली गई थीं एक्ट्रेस
Thu, 04 May 2023 12:24 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Thu, 04 May 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
ग्लोबल स्टार बन चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं। एक्ट्रेस की हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' 28 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। सिटाडेल में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए अभिनेत्री की जमकर तारीफ हो रही है। सीरीज के प्रमोशन के लिए प्रियंका ने कई देशों की यात्रा की हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी नाक की सर्जरी और डिप्रेशन को लेकर बात की।
Trending Videos
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि एक सर्जरी की वजह से उन्हें तीन बड़ी फिल्मों से हाथ धोना पड़ गया था, जिसके चलते एक्ट्रेस डिप्रेशन में आ गई थीं। एक मीडिया संस्थान से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा था कि नाक में कुछ परेशानी होने लगी थी, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो पता लगा। इसके बाद पता चला कि नाक के अंदर टीश्यू बढ़ गए हैं और सर्जरी करनी होगी।
प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि सर्जरी तो हुई, लेकिन उसमें कुछ गड़बड़ी हो गई और उनकी नाक का ब्रिज शेव हो गया। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इसके बाद उनका चेहरा बिल्कुल बदल गया और फिर उन्हें तीन फिल्मों से भी बाहर कर दिया गया। 'सिटाडेल' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्मों से बाहर होने के बाद उन्हें लगा कि करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
प्रियंका इसकी वजह से काफी परेशान थीं और डिप्रेशन में चली गईं। प्रियंका ने बताया, लेकिन इस परिस्थिती से निकाले में उनेक दिवंगत पिताअशोक चोपड़ा ने काफी मदद की। एक्ट्रेस ने कहा, 'यह चीजें हुईं, मेरा चेहरा बदल गया और मैं गहरे, बहुत गहरे डिप्रेशन में चली गई। तीन फिल्मों से बाहर कर दिया गया, मैं डर गई थी लेकिन मेरे डैड ने कहा, 'मैं तुम्हारे साथ उस कमरे में रहूंगा।'
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय बॉलीवुड डायरेक्टर अनिल शर्मा को देते हुए कहा, वो एक फिल्म में लीड निभा रही थीं, लेकिन उन्हें सपोर्टिंग रोल में शिफ्ट कर दिया गया। फिल्ममेकर अनिल शर्मा बहुत अच्छे हैं, जब पूरी दुनिया उनके खिलाफ थी तब वह साथ थे।