बॉलीवुड की देसी गर्ल से आज एक ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में मशहूर हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भारत से लेकर विदेशों तक फैली है। अक्सर अपनी फिल्मों और खूबसूरती के लिए चर्चा में बनी रहने वाली प्रियंका आज एक सुपरस्टार बन चुकी हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में अभिनेत्री को कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं बहुत से निर्देशकों ने उनके साथ बहुत ही गंदा बर्ताव भी किया था। यह हम नहीं इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक सुनील दर्शन कह रहे हैं। दरअसल, इन दिनों सुनील दर्शन लगातार मीडिया के सामने प्रियंका के राजों पर से पर्दा उठा रहे हैं। हाल में सुनील ने फिल्म 'ऐतराज' के समय का एक खुलासा कर सभी को चौंका दिया।
Priyanka Chopra: अक्षय के अपोजिट यह फिल्म मिलने के बाद खूब रोई थीं प्रियंका, फिर इसी रोल से मिली खास पहचान
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Tue, 13 Sep 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन