प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अभी तक आधिकारिक तौर पर प्रियंका चोपड़ा ने ऐलान तो नहीं किया है लेकिन खबरों की मानें तो दोनों 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच जोधपुर में शादी कर सकते हैं। इस दौरान बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज इस शादी का हिस्सा होंगे।
2 of 5
priyanka and nick
- फोटो : file photo
वेबसाइट स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के उन सभी लोगों को न्योता भेजेंगी जो कि उनके अच्छे दोस्त हैं। इस लिस्ट में फरहान अख्तर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का नाम शामिल है। सबसे खास बात है कि इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : file photo
ऐसा लगता है प्रियंका चोपड़ा पुरानी बातों को भुला देना चाहती हैं। दरअसल, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच फिल्म भारत के दौरान विवाद हुआ था। फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन कर लिया गया था। दो दिनों की शूटिंग भी हुई थी, तभी प्रियंका ने फिल्म करने से मना कर दिया।
4 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो निक जोनस से शादी करने जा रही हैं और उन्हें लगता है कि अपना समय फिल्म को नहीं दे पाएंगी। फिल्म से अचानक हाथ खींचने के बाद सलमान खान प्रियंका चोपड़ा पर भड़क गए थे। एक कार्यक्रम के दौरान जब सलमान खान से प्रियंका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि 'अगर तुम सगाई कर रही हो तो फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है? शादी के लिए चार दिन की तैयारी होती है, चार दिन शादी में लगते हैं लेकिन उसने साफ शब्दों में फिल्म करने से मना कर दिया।'
5 of 5
priyanka and nick
- फोटो : file photo
सलमान खान ने आगे कहा था कि 'प्रियंका ने मेरी बहन अर्पिता से खुद को अप्रोच किया था। हजार बार फोन करके कहा कि मुझे सलमान खान के साथ काम करना है। उसने डायरेक्टर अली अब्बास को फोन करके कहा कि देखिए कोई काम मिल सकता है क्या मुझे।' सलमान खान जिस तरह से प्रियंका पर भड़के थे अब ऐसे में देखना होगा कि क्या वो इस दुश्मनी को भुलाकर शादी में पहुंचेंगे।