बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी ब्वॉय के साथ सात फेरे लेने का फैसला ले ही लिया है। इसका जीता जागता सबूत उनकी सगाई है। आज यानी 18 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा के घर निक और उनके माता-पिता की मौजूदगी में ये सगाई संंपन्न की जा रही है ऐसे में इस खास मौके की तस्वीरें भी लगातार शेयर की जा रही हैं..
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अचानक भारत आकर रोका सेरेमनी करना बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज है। क्योंकि इस बात की खबर प्रियंका ने किसी को भी नहीं दी। प्रियंका की रोका सेरेमनी पंजाबी स्टाइल में हुई ।
बात करें प्रियंका के रोके की तो इसमें वह पीले रंग की ड्रेस में हैं और निक ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। प्रियंका के बुलाए हुए सभी मेहमान भी ट्रेडिशनल ड्रेस में ही नजर आए । रोके की रस्म के बाद प्रियंका और निक ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ी ही खूबसूरती से रिलेशन को जगजाहिर कर रहे है साथ ही कपल फोटो भी शेयर कर रहे हैं।
4 of 7
priyanka chopranick jonas
इससे पहले प्रियंका और निक ने अपने रिलेशन को ऑफीशियल नहीं किया था । लेकिन रोका सेरेमनी के बाद निक के साथ प्रियंका ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'तुमने मेरा दिल और आत्मा सबकुछ ले लिया ।' वहीं निक ने भी वही फोटो शेयर की ।
निक ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'होने वाली मिसेज जोनस... मेरा दिल मेरा प्यार ।' प्रियंका और निक का प्यार अब दुनिया के सामने है । खबर है कि अक्टूबर में दोनों शादी कर सकते हैं । बता दें कि रोका सेरेमनी में उनके परिवार के अलावा खास दोस्त मुस्ताक शेख, अर्पिता खान और अनुषा डांडेकर पहुंची थीं ।