बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि उनकी आने वाली ऐतिहासिक फिल्म "पृथ्वीराज" को स्कूलों में बच्चों को अनिवार्य रूप से देखना चाहिए।
2 of 5
पृथ्वीराज का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : Social media
ट्रेलर लॉन्च के दौरान 54 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि यह फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के बारे में बात करती है, जो इतिहास में "सिर्फ एक पैराग्राफ" तक सिमट गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि "पृथ्वीराज रासो" पुस्तक के जरिए पृथ्वीराज के जीवन और समय के बारे में सीखा और यह महसूस किया कि लोग इस महान शासक के बारे में कितना कम जानते हैं। प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान भूमिका में नजर आए हैं।
3 of 5
पृथ्वीराज का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : Social media
एक्टर ने बताया कि "मुझे डॉ साब (द्विवेदी) ने 'पृथ्वीराज रासो' पढ़ने के लिए एक किताब दी थी। मैंने धीरे-धीरे किताब पढ़ी और महसूस किया कि वह कितने बड़े योद्धा थे। लेकिन जब हमने इतिहास में उनके बारे में पढ़ा, तो वह सिर्फ एक पैराग्राफ में रह गए। अभिनेता ने कहा कि "पृथ्वीराज" को "शैक्षिक फिल्म" के रूप में सबसे अच्छा वर्णित किया जा सकता है और उम्मीद है कि युवा पीढ़ी इसे इतिहास की बेहतर समझ के लिए देखेगी।
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने आगे कहा कि "आज, मैं चाहता हूं कि न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में हर बच्चा यह फिल्म देखे। यह एक शैक्षिक फिल्म है। आप अपने बच्चों को दिखाना चाहेंगे कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कहानी क्या थी। मुझे फिल्म में काम करने पर बेहद गर्व है। इसके साथ ही अभिनेता ने सरकार से स्कूलों में फिल्म की स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया, जिससे यह फिल्म व्यापक रूप से दर्शकों तक पहुंचे।
5 of 5
फिल्म पृथ्वीराज
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की रिलीज की बात करें तो यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म को इस साल 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा फिल्म में अभिनेता सोनू सूद, आशुतोष राणा, मानव विज साक्षी तंवर, ललित तिवारी भीअहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म पृथ्वीराज को डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म अगले महीने हिंदी, तमिल और तलुगू में रिलीज होगी।