फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aparna Purohit: प्राइम वीडियो ने अपर्णा पुरोहित की विदाई पर लगाई मुहर, आमिर खान प्रोडक्शंस की सीईओ बनेंगी

Wed, 08 May 2024 08:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 May 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
Prime Video officially Confirms Aparna Purohit resignation she will join Aamir Khan Productions as CEO
अपर्णा पुरोहित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

ओटीटी का बुलबुला फूटने के साथ ही मनोरंजन जगत में एक बार फिर से नई उथल पुथल शुरू हो चुकी है। भारत में अपनी जड़ें जमाने की लगातार कोशिश करते रहे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो की भारत और दक्षिण पूर्व एशिया ओरिजनल्स प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कंपनी को अलविदा कर दिया है। उनके इस्तीफे की खबरें बीते दो दिन से चर्चा में रही हैं, लेकिन बुधवार को कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी। अपर्णा के जल्द ही आमिर खान प्रोडक्शंस में बतौर सीईओ अपनी नई पारी शुरू करने की खबर है।


Release Date: बाप-बेटी के रिश्तों पर फिर घूमा सुजीत सरकार का कैमरा, इस दिन रिलीज होगी अभिषेक की नई फिल्म

Prime Video officially Confirms Aparna Purohit resignation she will join Aamir Khan Productions as CEO
अपर्णा पुरोहित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

भारतीय बाजार में लगातार पिछड़ते जा रहे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ओटीटी की भारतीय और दक्षिण एशियाई देशों में बनी सामग्री को दुनिया भर में फैले इसके दर्शकों में भी खास लोकप्रियता हाल के दिनों नहीं मिलती रही है। इस बीच डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सामग्री प्रमुख निखिल मधोक के बीते साल की अंतिम तिमाही मे प्राइम वीडियो ज्वाइन करने के साथ ही अपर्णा की विदाई की बातें होने लगी थीं।

Prime Video officially Confirms Aparna Purohit resignation she will join Aamir Khan Productions as CEO
अपर्णा पुरोहित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

यूटीवी मोशन पिक्चर्स, बिग पिक्चर्स, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम, मुंबई मंत्रा मीडिया और सिनेस्तान फिल्म कंपनी में लंबे समय तक काम करने के बाद अपर्णा पुरोहित ने साल 2016 में अमेजन प्राइम वीडियो में प्रवेश किया था। उस समय उनकी जिम्मेदारी ओटीटी की मनोरंजन सामग्री में रचनात्मक विकास देखने की थी। फिर 2019 में उन्हें भारत में बनने वाली मौलिक सामग्री के प्रमुख की जिम्मेदारी मिली थी। तब से वह लगातार इस पद के साथ साथ दक्षिण एशियाई देशों में भी मनोरंजन सामग्री के निर्माण की जिम्मेदारी देखती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Video officially Confirms Aparna Purohit resignation she will join Aamir Khan Productions as CEO
अपर्णा पुरोहित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

बताया जाता है कि तमाम कोशिशों के बावजूद अमेजन प्राइम वीडियो अभी तक भारत के दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों, कस्बों और गांवों में अपनी पैठ नहीं बना पा रहा है। कंपनी की मार्केटिंग एजेंसी की योजनाओं की भी इसमें बड़ी भूमिका रही है। लेकिन, ओटीटी का अपेक्षित विकास न हो पाने की गाज अपर्णा पुरोहित पर गिरी है। अपर्णा पुरोहित अपना इस्तीफा दे चुकी हैं, ये खबर बीते कुछ दिन से मुंबई मनोरंजन जगत में चर्चाओं में भी रही, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अमेजन प्राइम वीडियो ने बुधवार को ही की है।

विज्ञापन
Prime Video officially Confirms Aparna Purohit resignation she will join Aamir Khan Productions as CEO
अपर्णा पुरोहित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

प्राइम वीडियो के एक प्रवक्ता ने इस बारे में संपर्क किए जाने पर कहा, ‘अपर्णा ने पिछले आठ साल में भारतीय अमेजन ओरिजनल्स के कुछ बेहद लोकप्रिय कार्यक्रमों के विकास में केंद्रीय भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से प्राइम वीडियो की स्थानीय मनोरंजन सामग्री के तथ्यपरक, जमीन से जुड़े होने और विस्तारित होने में मदद भी मिली। प्राइम वीडियो की कहानियों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी भी उनकी कोशिशों का परिणाम रही है। वह अब अपनी नई यात्रा पर हैं और प्राइम वीडियो उनको उनकी इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं देता है।’
25 Yrs Of Sarfarosh: खूब जमेगा रंग जब मिल बैठेंगे फिल्म ‘सरफरोश’ के सारे सितारे, इस दिन होगी खास स्क्रीनिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed