फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट पुलिस हिरासत में, प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ संसद के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

Thu, 28 Nov 2019 12:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 28 Nov 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Pragya Thakur out of parliamentary defence panel bigg boss contestant tehseen poonawalla Tweeted
Pragya Thakur, tehseen poonawalla - फोटो : Twitter

Bigg Boss के घर में कुछ दिन रहकर बाहर हुए तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) पर जमकर हमला बोला है। वह संसद के बाहर खड़े होकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं संसद के बाहर नंगे पांव खड़े होकर बिल्कुल गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रहा हूं। इसी बीच पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

Pragya Thakur out of parliamentary defence panel bigg boss contestant tehseen poonawalla Tweeted
विरोध प्रदर्शन करते तहसीन पूनावाला - फोटो : ANI
तहसीन पूनावाला ने इससे पहले ट्वीट कर लिखा था- 'हमारे महात्मा गांधी की हत्या स्वतंत्र भारत के प्रथम आतंकवादी गोडसे द्वारा की गई और भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर उन्हें लगातार देशभक्त कह रही हैं। मैं प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ संसद के बाहर नंगे पैर प्रदर्शन करूंगा। विपक्ष से अनुरोध है कि वह सुनिश्चित करे कि सरकार इसके लिए माफी मांगे।'
Pragya Thakur out of parliamentary defence panel bigg boss contestant tehseen poonawalla Tweeted
Tehseen Poonawalla - फोटो : twitter
बात करें तहसीन की तो कुछ दिन ही बिग बॉस 13 के घर में रहने के बाद वह बाहर आ गए थे। रॉबर्ट वाड्रा की कजिन और तहसीन की पत्नी मोनिका वाड्रा ने पोस्ट कर बताया था कि राजनीतिक कारणों से उनका सफर बीच में ही खत्म किया गया। बता दें कि तहसीन अक्सर टीवी के राजनीतिक बहसों में पैनलिस्ट के तौर पर नजर आते हैं। वो कई समाचार पत्रों में कॉलम भी लिखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pragya Thakur out of parliamentary defence panel bigg boss contestant tehseen poonawalla Tweeted
प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : पीटीआई

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में बुधवार को नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' करार दिया था। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों समेत बॉलीवुड और टीवी कलाकारों ने भी कड़ा विरोध जताया है। सड़क से संसद तक इस बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है।

विज्ञापन
Pragya Thakur out of parliamentary defence panel bigg boss contestant tehseen poonawalla Tweeted
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

वहीं दूसरी तरफ महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान के बाद भाजपा और केंद्र सरकार ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई की है। अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वालीं भोपाल से सांसद साध्वी को रक्षा मंत्रालय की कमिटी से हटा दिया गया है। साथ ही भाजपा संसदीय दल की बैठक में आने पर भी रोक लगा दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed