प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही फिल्म के वीएफएक्स और कलाकारों के लुक को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जरूरी बदलाव की मांग की जा रही है। इस बीच आदिपुरुष को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Amitabh Bachchan: इंतहा हो गई इंतजार की, अभी भी अमिताभ बच्चन की राह तक रहा है उनका पैतृक गांव
2 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के मेकर्स इस फिल्म में कोई भी बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म इस समय पोस्ट प्रोडक्शन के फेज में है, इस वजह से अब इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है। बता दें कि फिल्म की आलोचना के बीच डायरेक्टर ओम राउत का भी रिएक्शन सामने आया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि आदिपुरुष को लेकर मिल रहे रिव्यू से उन्हें काफी निराशा हुई है।
Sunday Special: ‘बैंडिट क्वीन’ में गजराज राव को यूं मिला पहला मौका, संघर्ष के दौरान हिंदी ने चमकाया करियर
3 of 4
प्रभास, भूषण कुमार, ओम राउत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान उन्होंने बताया था, 'रामायण की कहानी से हम अच्छी तरह से परिचित हैं। आज के युवाओं को इसके बारे में अभी भी बहुत कुछ जानने की जरूरत हैं, जो उन्हें इस फिल्म से जानने मिलेगा।' बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को राम भक्त भी बताया था और कहा था कि आने वाली पीढ़ी को भी भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद रखना चाहिए।
Urfi Javed Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं उर्फी जावेद, एक महीने में कमा लेती हैं मोटी रकम
4 of 4
प्रभास,ओम राउत, कृति सेनन, सनी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का बजट बहुत बड़ा है। जानकारी के अनुसार आदिपुरुष को बनाने में मेकर्स के 500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसे एक साथ हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगू में रिलीज करने की तैयारी है। यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
PS-2: ‘पीएस-1’ की सफलता के बाद ‘पीएस-2’ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म