सलमान खान का शो बिग बॉस 13 इन दिनों अपने कंटेस्टेंट को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। खबर है कि 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss13)' के लिए मिया खलीफा को अप्रोच किया गया है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है लेकिन मिया खलीफा चर्चा का विषय जरूर बन गई हैं।
क्या सच में बिग बॉस में होने वाली है पोर्न स्टार मिया खलीफा की एंट्री? इस ट्वीट से सामने आई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिया के चर्चा में आने की वजह है उनका बिग बॉस को लेकर किया गया ट्वीट। दरअसल ये ट्वीट पुराना है जो अब वायरल हो रहा है। मिया ने इस ट्वीट में लिखा था- 'मैं कुछ चीजें एकदम साफ करना चाहती हूं। मैं कभी गलती से भी भारत नहीं आऊंगी, तो ऐसे में जो भी यह कह रहा है कि मैंने 'बिग बॉस' में आने के लिए दिलचस्पी दिखाई है तो उसे तुरंत नौकरी से निकाल देना चाहिए।'
Let's get something clear: I am never stepping foot in India, so whomever said I have "shown interest" in being on Big Boss should be fired
बात करें मिया खलीफा की तो इस साल मार्च में मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ड सेंडबर्ग (Robert Sandberg) से सगाई की थी। इस बात की जानकारी मिया ने खुद इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके फैंस को दी। पोर्न स्टार बनने से पहले मिया खलीफा मायामी फ्लोरिडा में एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं। यहीं उन्हें एक शख्स ने पोर्न इंडस्ट्री में शामिल होने का ऑफर दिया था।
मिया ने कुछ वक्त ही एडल्ट इंडस्ट्री में काम किया। कम समय में ही मिया दुनिया की पसंदीदा एडल्ट स्टार बन गई थीं। मिया खलीफा ने फिलहाल एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ दी है। लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद वे आज भी खुलकर जिंदगी नहीं जी पा रही हैं।
मिया ने BBC को बताया कि इंडस्ट्री छोड़ने के तीन साल बाद भी उनकी कोई पर्सनल लाइफ नहीं बची है। उन्होंने कहा,"जब भी मैं पब्लिक में जाती हूं तो पोस्ट-ट्रॉमैटिक र्स्टेस होता है क्योंकि जब भी लोगों की नजरें मुझपर पड़ती हैं तो मुझे लगता है कि लोग मेरे कपड़ों के अंदर तक देख सकते हैं।"