बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट अब भले ही बॉलीवुड में इतनी एक्टिव न रहती हों लेकिन वो हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। कभी वो अपने पिता महेश भट्ट के साथ नजर आती हैं तो कभी बहन आलिया भट्ट के साथ। पूजा फिल्म सड़क 2 से एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रही हैं। हाल ही में पूजा भट्ट ने अपनी शराब की लत को लेकर खुलासा किया।
शराब की लत पर पूजा भट्ट का खुलासा, बोलीं- अपने अंदर के राक्षस से लड़ाई...
पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी शराब पीने की लत से छुटकारा पाने की कहानी शेयर की है। पूजा ने बताया कि उन्हें इस लत को छोड़े हुए 3 साल बीत गए हैं। 2016 तक वो इसकी आदी थीं।
पूजा ने लिखा- '2 साल और 10 महीने आज नशे के बिना। अब अतीत को प्रतिबिंबित करने और आत्मसात करने का समय है, आखिर कल किसने देखा है।'
पूजा ने आगे लिखा- 'आपमें से जो भी अपनी बुरी आदतों को छुड़ाने के लिए अपने अंदर के राक्षस से लड़ाई कर रहे हैं और नशे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह जान लें कि आप अकेले नहीं हैं। अगर मैं ऐसा कर सकती हूं तो आप भी जरूर ऐसा कर सकते हैं। अगर आप फड़फड़ाते हैं या गिरते हैं, तो अपने आप को उठाओ और चलते रहो।'
A post shared by Pooja B (@poojab1972) on
बीते दिनों बॉलीवुड स्टार्स की पीएम मोदी से मुलाकात पर पूजा भट्ट ने कटाक्ष किया था। पूजा ने महात्मा गांधी के शब्दों का ही इस्तेमाल कर ट्टिटर पर पीएम और बॉलीवुड सेलेब्स की मुलाकात को लेकर लिखा- ‘ मेरा ऐसी सरकार से ना तो कोई लगाव है और ना ही मैं उसकी इज्जत करती हूं, जो अपने अनैतिकता के बचाव में गलत काम कर रही है- महात्मा गांधी।'
प्रकाश राज ने चाइल्ड पोर्न से की रामलीला की तुलना, बोले- ये अल्पसंख्यकों को डराने वाली...